पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sridevi Didn't Deserve Best Actress Award, Says National Award Jury Head

नेशनल अवॉर्ड के जूरी हेड का खुलासा, सिर्फ इस कारण दिया गया श्रीदेवी को अवॉर्ड

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मुंबई.   श्रीदेवी को मरणोपरांत बेस्ट एक्ट्रेस का नेशनल अवॉर्ड मिला है। हालांकि, इस अवॉर्ड्स के जूरी हेड ने खुलासा किया है कि वे इस श्रीदेवी को दिए गए इस सम्मान के खिलाफ थे। उन्होंने जूरी मेंबर्स से कहा था कि श्रीदेवी को यह अवॉर्ड नहीं देना चाहिए। एक रिपोर्ट्स के मुताबिक, शेखर का कहना है कि श्रीदेवी को अवॉर्ड दिलाने के पीछे उनका हाथ बिलकुल नहीं है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि शेखर कपूर ने सभी नॉमिनेटेड एक्टर्स की लिस्ट देखी और उनके बारे में बात भी की। उन्होंने यह सलाह भी दी कि श्रीदेवी का नाम इस लिस्ट में नहीं होना चाहिए।  बार-बार वोटिंग के बाद भी आया श्रीदेवी का ही नाम...

 

- रिपोर्ट्स में बताया गया है कि कैसे शेखर कपूर हर सुबह जूरी मेंबर्स से बार-बार वोटिंग और दूसरे नॉमिनीज पर विचार करने को कहते थे। लेकिन किसी न किसी तरह हर बार श्रीदेवी को ही सबसे ज्यादा वोट मिलते थे। शेखर ने यह भी खुलासा किया कि वे इकलौते ऐसे सदस्य थे, जो यह कह रहे थे कि श्रीदेवी को अवॉर्ड नहीं मिलना चाहिए। शेखर का मानना है कि श्रीदेवी को अवॉर्ड सिर्फ इसलिए दिया गया, क्योंकि उनकी डेथ हो गई।  यह उन लड़कियों के साथ अन्याय है, जो 10-12 साल से काम कर रही हैं और जिनके सामने पूरा करियर पड़ा हुआ है। बता दें कि शेखर को श्रीदेवी के सबसे करीबी लोगों में गिना जाता था।

 

आगे की स्लाइड्स में पढ़ें, श्रीदेवी का इकलौता नेशनल अवॉर्ड, वो भी मौत के बाद...