पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंजोधपुर। राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय(एनएलयू) जोधपुर के अगले शैक्षणिक सत्र 2019 में पास आउट होने वाले 36 विद्यार्थियों को प्री-प्लेसमेंट ऑफर मिले हैं। इनमें से तीन विद्यार्थियों का चयन विदेशी लॉ फर्म ने किया है। देश की कंपनियों में चयनित विद्यार्थियों को सोलह लाख से अधिक का वार्षिक पैकेज दिया जाएगा। वहीं विदेशी फर्म अस्सी लाख रुपए तक का पैकेज देगी। ऐसे हुआ चयन…
- एनएलयू के रजिस्ट्रार सोहनलाल शर्मा ने बताया कि कुलपति डॉ. पूनम सक्सेना और रिक्रूटमेंट एण्ड इन्टर्नशिप कॉर्डीनेशन कमेटी के निदेशक डॉ. मनोज कुमार सिंह के मार्गदर्शन में यहां के विद्यार्थियों को देश एवं विदेश की प्रतिष्ठित फर्मों में नियुक्ति ऑफर तथा काम करने के अवसर मिले हैं।
- उन्होंने बताया कि जब विद्यार्थी सातवां समेस्टर उत्तीर्ण करके आठवें समेस्टर में आते हैं तो पहले दिन से ही उनकी प्लेसमेंट प्रक्रिया आरम्भ हो जाती है तथा उस दिन डे जीरो का आयोजन किया जाता है जिसमें प्लेसमेंट देने वाली फर्मों को यूनिवर्सिटी में आमंत्रित किया जाता है।
- उन्होंने बताया कि अगले सत्र में अपनी पढ़ाई पूरी कर रहे 103 विद्यार्थियों में से 55 ने इस रिक्रूटमेंट प्रक्रिया में भाग लिया। इनमें से 43 को जॉब ऑफर किया गया। उनमें से 36 ने इसे स्वीकार किया। इनमें से आठ देश की व तीन विदेशी कंपनियां शामिल है।
- उन्होंने बताया कि सिरिल अमरचंद मंगल साइरिल अमरचंद मंगलदास में 4, ज्योतिसागर एसोसिएट्स में 1, खेतान एण्ड कम्पनी में 5, लक्ष्मीकुमारन एण्ड श्रीधरन में 1, लूथरा एण्ड लूथरा लॉ आफिसेज में 8, मजूमदार एण्ड पार्ट्नर्स में 2, ट्राइलीगल में 6 तथा विप्रो टैक्नोलॉजीज में 2 विद्यार्थियों को प्री-प्लेसमेंट ऑफर मिला है।जिन विद्यार्थियों ने जीरो डे ऑफर में भाग लिया, उन्हें प्रतिवर्ष 16 लाख रुपए से अधिक के पैकेज मिले हैं।
- एक विद्यार्थी को हरबर्ट स्मिथ फ्रीहिल्स लंदन तथा 1 विद्यार्थी को लिंकलेटर्स लंदन में ऑफर लैटर दिया गया है। एक विद्यार्थी को एलन एण्ड ऑवेरी लंदन में प्री-प्लेसमेंट ऑफर मिला है। विदेशी कंपनियां अमूमन साठ से अस्सी लाख रुपए का पैकेज दिया जाता है।
- गत वर्ष की अपेक्षा एनएलयू जोधपुर में जीरो डे पर छह विद्यार्थी अधिक चयनित हुए है। एनएलयू दिल्ली में जोधपुर से एक सप्ताह पहले जीरो डे आयोजित किया गया था, लेकिन बाजी जोधपुर के विद्यार्थियों ने मारी।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.