सांगा पड़हा की ओर से राष्ट्रीय जनसंख्या नीति पर विचार विमर्श
खूंटी| सांगा पड़हा के तत्वावधान में गुरुवार को हुटार स्थित जतरा टांड में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता पड़हा राजा सोमा मुंडा ने की। बैठक में राष्ट्रीय जनसंख्या नीति पर विचार विमर्श किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से राष्ट्रीय जनसंख्या नीति के साथ साथ सीएए,एनआरसी,एनपीआर का विरोध करने का निर्णय लिया गया। बैठक में निर्णय लिया गया कि 24 मार्च को हुटार मे विशाल जनसभा करने का निर्णय लिया गया। बैठक में बरनाबास सांगा, महेंद्र खलखो,अभिराम पूर्ति, किनु मुंडा, चंबरा पाहन, मधु मुंडा, मरकुस सांगा, विश्राम मुंडा, फिलिप सांगा, कोमल होरो, सोमा मुंडा, मुकुट सिंह, जकरियस सांगा समेत बड़ी संख्या में ग्रामप्रधान, मुंडा,पाहन उपस्थित थे।