पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

भोपाल स्टेशन : 6 माह से जो काम पेंडिंग थे वे एक माह में पूरे, वजह...रेल मंत्री जो अा रहे हैं

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भोपाल.   राष्ट्रीय रेल अवॉर्ड  कार्यक्रम 15 से 17 अप्रैल  तक राजधानी में चलेगा। तीन दिन तक चलने वाले इस कार्यक्रम रेल मंत्री पीयूष गोयल, केंद्रीय रेल एवं संचार राज्यमंत्री मनोज सिन्हा, रेलवे बोर्ड के चेयरमैन अश्विनी लोहानी समेत कई आला अफसर शिरकत करेंंगे। लिहाजा, भोपाल स्टेशन में व्यवस्थाएं दुरुस्त की जा रही हैं। आश्चर्य की बात यह है कि जाे काम 6 महीने से पेंडिंग थे, उन्हें एक माह के अंदर पूरा कर लिया गया है।

 

प्लेटफॉर्म एक की आेर विकसित किया पार्क , हफ्तेभर में सड़क भी 75% तैयार

भोपाल स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-1 की हबीबगंज साइड पर दीवार की तरफ करीब आधा किमी क्षेत्र में पार्क विकसित किया गया है। इसे मवेशी नुकसान न पहुंचाए इसलिए लोहे की ग्रिल भी लगाई गई है।  जिसमें फूलदार पौधे लगाए जा रहे हैं।  

 

स्टेशन के भीतर नई एंट्री के लिए भारत टॉकीज ओवर ब्रिज के नजदीक से सड़क बनाई जा रही है। यह सड़क सीधी आरपीएफ थाने के नजदीक निकलेगी। इसका लगभग 75 फीसदी काम पूरा कर लिया गया है। बचा हुआ काम अगले दो दिन में पूरा कर लिया जाएगा।

 

बदली जा रहीं टाइल्स
प्लेटफॉर्म नंबर-1 आैर 6 की तरह टूटे और उखड़े टाइल्स बदले जा रहे हैं।  नए फुट ओवर ब्रिज को भी प्लेटफॉर्म नंबर एक से जोड़ दिया गया है। सफाई व्यवस्था पर भी ध्यान दिया जा रहा है।

 

कौन-कब आएगा: भोपाल स्टेशन का जीएम गिरीश पिल्लई ने शनिवार को जायजा लिया। रेल मंत्री पीयूष गोयल सोमवार को भोपाल पहुंचेंगे। जबकि रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा और लोहानी के रविवार को यहां पहुंचने की संभावना है। सिन्हा इंदौर से भोपाल तक रेलवे ट्रैक का निरीक्षण करते हुए आएंगे।  

खबरें और भी हैं...