पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंपश्चिम बंगाल में 10 वीं पास के लिए बम्पर वैकेंसी
समाज में अपराध बढ़ता जा रहा है जिसे काबू में करने के लिए पुलिस विभाग भरसक प्रयास कर रहा है इसी कड़ी में पश्चिम बंगाल पुलिस ने भर्तियां निकली हैं ताकि सुरक्षा व्यवस्था को और दुरुस्त किया जा सके. इस बार 10वीं पास के लिए पश्चिम बंगाल पुलिस भर्ती में 5702 कॉन्स्टेबल पदों पर नौकरी का मौका है
इनमें से अनारक्षित यूआर में 2087 पद हैं, अनारक्षित (ई.सी.) में 1263 पद हैं, अनसक्षित (पूर्व सैनिक) – 552, अनुसूचित जाति – 179,अनुसूचित जाति (ईसी) – 583, अनुसूचित जाति (पूर्व सैनिक) – 139, अनुसूचित जनजाति – 108, अनुसूचित जनजाति (ईसी) – 175, ओबीसी-ए -169, ओबीसी-ए (ईसी) – 249, ओबीसी-बी -34, ओबीसी-बी (ई.सी.) में 164 पद शामिल हैं.
योग्यता – माध्यमिक शिक्षा के पश्चिम बंगाल बोर्ड या इसके समकक्ष से मध्यमय परीक्षा उत्तीर्ण की।
वेतन – 5400-25200 रुपये प्रति माह व ग्रेड पे 2,600
पश्चिम बंगाल पुलिस भर्ती के लिए आवेदन शुल्क – सामान्य / अन्य पिछड़ा वर्ग को 170 रूपये (आवेदन शुल्क) और 20 रुपये (प्रोसेसिंग फीस) और अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति को 20 रुपये (प्रोसेसिंग फीस) का भुगतान करना होगा। डेबिट कार्ड / क्रेडिट कार्ड / नेट बैंकिंग का उपयोग करके ऑन लाइन के जरिए किसी भी बैंक के का भुगतान भी किया जा सकता है। विभिन्न ई-पर्स के माध्यम से फीस का भुगतान किया जा सकता हैं।
पश्चिम बंगाल पुलिस भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया – चयन प्रारंभिक लिखित परीक्षा, शारीरिक मानक और शारीरिक क्षमता परीक्षण, अंतिम लिखित परीक्षा और व्यक्तित्व परीक्षण के माध्यम से किया जाएगा।
पश्चिम बंगाल पुलिस भर्ती के लिए आवेदन ऐसे करें – उम्मीदवार 1 अप्रैल 2018 से 30 अप्रैल 2018 तक वेबसाइट http://policewb.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं या संबंधित दस्तावेजों की फोटोकॉपी के साथ निर्धारित आवेदन पत्र को 02 मई 2018 को या उससे पहले पश्चिम बंगाल पुलिस भर्ती बोर्ड का कार्यालय ऑफ़लाइन भेज सकते हैं।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.