पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Naukri In Indian Oil For The Post Of Junior Operator, इंडियन ऑयल में जूनियर ऑपरेटर के पदों पर निकली भर्ती

ITI और 12th Pass के लिए Indian Oil में निकली नौकरी, जल्द करें आवेदन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

इंडियन ऑयल Indian Oil ने आईटीआई ITI और 12वीं 12th Pass युवाओं को नौकरी पाने का एक सुनवरा अवसर दिया है। इंडियन ऑयल ने जूनियर ऑपरेटर Junior Operator और जूनियर ऑपरेटर एविएशन Junior Operator Aviation के खाली पड़े 58 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। इन पदों पर आईटीआई डिग्री होल्डर और 12वीं पास को नियुक्त किया जाएगा। जो कोई भी इच्छुक अभ्यर्थी हैं वो इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन 26 मई से 16 जून 2018 के बीच किए जाएंगे। जिसके लिए 18 से 26 साल तक के युवा अप्लाई कर सकते हैं।

पद का नाम और संख्या
जूनियर ऑपरेटर (Junior Operator) : 25 पद
जूनियर ऑपरेटर - एविएशन (Junior Operator – Aviation) : 33 पद


आवेदन करने की तारीख : 26 मई, 2018
आवेदन करने की आखिरी तारीख : 16 जून, 2018

 

शैक्षिक योग्यता
जूनियर ऑपरेटर : 10वीं पास होने के साथ साथ इलेक्ट्रोनिक मैकेनिक, इंस्ट्रूमेंट मैकेनिकस, इलेक्ट्रिशियन या फिटर में 2 साल की आईटीआई भी होनी ज़रूरी है। साथ ही अभ्यर्थी के पास 1 साल का अनुभव भी होना चाहिए।
जूनियर ऑपरेटर (एविएशन) : कम से कम 45 फीसदी अंकों के साथ 12वीं पास हो, हालांकि ओबीसी कैंडिडेट के लिए 40 फीसदी अंक होने अनिवार्य हैं। भारी वाहनों को चलाने का 1 साल का अनुभव होना ज़रूरी है।

वेतनमान
जूनियर ऑपरेटर : 10,500-24,500
जूनियर ऑपरेटर(एविएशन) : 10,500-24,500

आयु सीमा
सामान्य श्रेणी के लिए 18 से 26 साल तक का अभ्यर्थी इस पद के लिए अप्लाई कर सकता है।
एससी\एसटी को 5 साल की छूट, ओबीसी को 3 साल की छूट दी गई है।

आवेदन शुल्क
सामान्य या ओबीसी अभ्यर्थियों को 150 रूपए शुल्क देना होगा।
 

ज़रूरी तिथियां
लिखित परीक्षा के लिए संभावित तारीख : 15 जुलाई, 2018
लिखित परीक्षा के रिज़ल्ट की संभावित तारीख : 30 जुलाई, 2018

ऐसे करें आवेदन
इन पदों के लिए केवल ऑनलाइन ही आवेदन किए जा सकते हैं इसके लिए https://www.iocl.com/PeopleCareers/job.aspx लिंक पर जाना होगा। जहां इन पोस्ट से संबंधित पूरी जानकारी आपको डिटेल में मिल जाएगी। लेकिन आवेदन 26 मई से 17 जून के बीच ही किए जा सकेंगे।

आवेदन की अधिक जानकारी के लिए क्लिक करें

सरकारी नौकरी लिस्ट, List of Sarkari Naukri

खबरें और भी हैं...