पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंअमृतसर. पंजाब के टूरिज्म मिनिस्टर और पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू को सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को रोड रेज केस में बेगुनाह करार दिया। हालांकि उन पर एक हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया। बता दें कि 27 दिसंबर 1988 में पटियाला के शेरानवाला गेट क्रॉसिंग के पास सिद्धू का गुरनाम सिंह नाम के शख्स से गाड़ी पार्क करने को लेकर झगड़ा हुआ था। उस झगड़े के बाद गुरनाम की मौत हो गई थी।
यह केस 30 साल से जारी था। पिछले साल पंजाब विधानसभा चुनाव कंटेस्ट करते वक्त सिद्धू ने अपने चुनावी हलफनामे में इस केस को मेंशन किया था। उन पर आईपीसी सेक्शन 302 (मर्डर), 323 और 34 के तहत केस दर्ज किया गया था। हाईकोर्ट ने उन्हें इस मामले में दोषी करार दिया था, जिसके खिलाफ सिद्धू ने सुप्रीम कोर्ट में अपील की थी। अब जाकर उन्हें राहत मिली है।
- अकसर क्रिकेट के प्रॉफेशन में जाने वाले सेलेब्स की पढ़ाई अधूरी रह जाती है, लेकिन सिद्धू इस मामले में आगे हैं। उन्होंने पंजाब यूनिवर्सिटी, पटियाला से साल 1986 में बीए-LLB की डिग्री कंप्लीट की थी। तब वे इंडियन नेशनल क्रिकेट टीम में एक्टिव थे।
- चुनावी एफिडेविट के मुताबिक सिद्धू लगभग 46 करोड़ रुपए के मालिक हैं। उन्होंने खुद को बिजनेसमैन बताया है।
- साल 2015-16 में सिद्धू की ईयरली इनकम 9.7 करोड़ रुपए थी, वहीं उनकी वाइफ नवजोत कौर सिद्धू की सालाना कमाई 25 लाख रुपए थी।
- इनका कार कलेक्शन डेढ़ करोड़ रुपए का है, जिसमें 1 करोड़ की लैंड क्रूजर, 26 लाख की मिनी कूपर, 11.4 लाख की फॉर्च्यूनर और 11 लाख की टोयोटा लैंड क्रूजर शुमार हैं।
- इनके पास 44 लाख रुपए की सिर्फ घड़ियां हैं। ज्वैलरी की कीमत 51.4 लाख रुपए है।
- साल 2012 में सिद्धू की वाइफ नवजोत कौर अमृतसर ईस्ट से विधायिका बनी थीं। तब सबमिट किए चुनावी हलफनामे में उन्होंने 22.5 करोड़ की संपत्ति घोषित की थी।
- 2017 में नवजोत सिद्धू ने 46 करोड़ की संपत्ति शो की। पांच साल के दौरान इस सेलेब कपल की संपत्ति लगभग 24 करोड़ रुपए बढ़ी।
- 2012 तक सिद्धू के पास दो BMW कारें भी थीं, जिनमें से 1 की कीमत 75 लाख रु. और दूसरी की 95 लाख रुपए थी। इसके अलावा उनके पास एक 4 लाख रुपए की एंबेसेडर कार भी थी।
- नवजोत सिद्धू का अमृतसर में आलीशान बंगला है, जिसे उन्होंने पत्नी के साथ मिलकर अक्टूबर 2011 में खरीदा था। इस बंगले की कीमत 31 करोड़ रुपए से ज्यादा है।
- इसके अलावा पटियाला की यदविंदर कॉलोनी में इनका पैतृक मकान है, जिसकी कीमत 93 लाख रुपए है।
- सिद्धू की वाइफ ने साल 2009 में दिल्ली के कॉमनवेल्थ गेम्स विलेज में एक मकान खरीदा था, जिसकी कीमत 6.5 करोड़ रुपए है।
- पटियाला के छोटी बारादरी में सिद्धू और उनकी वाइफ के 6 करोड़ से ज्यादा की कीमत के 9 शोरूम हैं।
- 49 हजार 500 वर्ग फीट में बने सिद्धू के इस आलीशान घर में स्वीमिंग पूल, जिम और स्पा जैसी लग्जरी फैसिलिटीज हैं। गार्डन के चारों तरफ 100 से 600 साल पुराने पेड़ लगाए गए हैं। जिन्हें चेन्नई, गोवा और बेंगलुरु से मंगवाया गया था। ऑलिव प्रजाति के पेड़ों की ऊंचाई 8 से 12 फीट है। इसके अलावा बोगन विलिया के 10 पेड़ हैं, जो करीब 100 से 150 साल पुराने हैं।
- 2014 में जब सिद्धू परिवार ने गृह-प्रवेश किया था, तो उस समय यहां स्थापित किया गया शिवलिंग भी सुर्खियों में रहा था। बताया गया था कि इस शिवलिंग को सिंगापुर से मंगवाया गया। इसकी कीमत करीब ढाई करोड़ रुपए है। इस पूजा के लिए अलग-अलग जगहों से पंडितों को भी बुलाया गया था। इस पूजा में सिद्धू की पत्नी डॉ. नवजोत कौर सिद्धू भी उनके साथ मौजूद थीं।
- घर में बने मंदिर में माता गायत्री, भगवान गणेश और दूसरे भगवानों की कीमती मूर्तियां भी लगी हैं। एक दूसरे कमरे में श्री गुरुग्रंथ साहिब रखे गए हैं। मई 2014 में अमृतसर के इस नए घर में गृह प्रवेश तो किया गया, लेकिन उस वक्त सिद्धू फैमिली यहां शिफ्ट नहीं हुई थी।
- करीब एक साल बाद जुलाई 2015 में फैमिली इस घर में शिफ्ट हुई। इस घर को बनने में करीब तीन साल लगे थे।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.