पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बेटी का ससुराल से फोन पर पिता से कहा- पापा आप इन्हें पैसे दे जाओ वर्ना मुझे जान से मार देंग, शाम को मिली मौत की खबर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

संगरूर (पंजाब). 17 मई को गोली लगने से एक नवविवाहिता की मौत हो गई थी। महिला की 3 महीने पहले शादी हुई थी। परिजनों का आरोप है कि ससुरालवाले जमीन खरीदने के लिए पैसों की मांग कर रहा था। पैसे नहीं दिए तो बेटी की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने मृतका के पति, सास और ससुर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। ये था पूरा मामला...

- संगरूर जिले के घोड़ेनब गांव के राम सिंह ने बताया, बेटी सुखदीप कौर (21) की शादी 4 फरवरी 2018 को गुरप्रीत सिंह के साथ की थी। शादी में उन्होंने अपनी हैसियत से बढ़कर दहेज दिया था। बावजूद शादी के एक महीने बाद बेटी का फोन आया कि ससुरालवाले को कोई जमीन लेनी है, जिसके लिए वह पैसे मांग रहे हैं। 

- गुरूवार को बेटी ने फोन कर बताया कि ये लोग पैसों की जिद्द पर अड़े हैं। आप पैसे दे जाओ वर्ना वह उसे जान से मार देंगे, लेकिन हमने बेटी की बात को गंभीरता से नहीं लिया।

- शाम 5 बजे फोन आया कि बेटी को मार दिया गया। जब वह दामाद के घर पहुंचे तो बेटी की लाश कमरे में खून से लथपथ पड़ी थी। बेड पर 12 बोर की बंदूक थी। कमरे में खून बिखरा पड़ा था। 

- धर्मगढ़ पुलिस थाने के एसएचओ पलविंदर सिंह ने बताया, मृतका के पिता की शिकायत पर विवाहिता के पति गुरप्रीत सिंह, ससुर नायब सिंह, सास मनजीत कौर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया है।