पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंनवाज़ शरीफ़ की पार्टी को चुनाव में ज़बरदस्त जीत मिली है.
पाकिस्तान में मुस्लीम लीग (एन) के नेता नवाज़ शरीफ़ ने कहा है कि जब वो बतौर प्रधानमंत्री शपथ लेंगे तो वे इस मौके पर भारत के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को भी न्योता भेजेंगे.
पीटीआई के मुताबिक लाहौर में पत्रकारों से बात करते हुए सोमवार को नवाज़ शरीफ़ ने कहा, “मुझे ये न्योता देते हुए बड़ी खुशी होगी. अगर वे आते हैं तो पाकिस्तान और मेरे लिए ख़ुशी की बात होगी.”
उन्होंने ये बात पत्रकारों के इस सवाल के जवाब में दी कि क्या वे मनमोहन सिंह को शपथ ग्रहण समारोह में बुलाएँगे.
पत्रकारों से बातचीत में नवाज़ शरीफ़ ने बताया, “मनमोहन सिंह जी ने मुझे फोन किया था. हमारी लंबी हुई और उन्होंने मुझे भारत आने का आमंत्रण दिया और मैने भी उन्हें पाकिस्तान आने का न्योता दिया. मनमोहन सिंह के परिवार का नाता तो पाकिस्तान के एक गाँव से ही है.”
हालांकि ये स्पष्ट नहीं है कि पाकिस्तान आने का औपचारिक निमंत्रण कब दिया जाएगा.
मनमोहन सिंह ने भी दिया निमंत्रणरविवार को मनमोहन सिंह के कार्यालय के ओर से किए गए ट्विट में भी कहा गया था कि उन्होंने नवाज़ शरीफ़ को बधाई दी है और भारत आने का निमंत्रण दिया है.
पाकिस्तान में हुए आम चुनावों में नवाज़ शरीफ़ की पार्टी सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी है.
नवाज़ शरीफ़ का सफर तस्वीरों में
इसके बाद से नई सरकार के गठन को लेकर नवाज़ शरीफ़ ने अपने सहयोगियों से बातचीत शुरू दी है. उनकी पार्टी स्पष्ट बहुमत से कुछ दूर रह सकती है और उन्हें कुछ सहयोगियों की ज़रूरत पड़ेगी.
नवाज शरीफ तीसरी बार पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बनेंगे.. नवाज शरीफ़ नवंबर 1990 में देश के 12वें प्रधानमंत्री बने थे. लेकिन सेना के बढ़ते दबाव की वजह से उन्होंने अप्रैल 1993 में प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया. इस सरकार को सुप्रीम कोर्ट ने जुलाई 1993 में बहाल कर दिया था.
1997 में हुए आम चुनाव में उनकी पार्टी ने एक बार फिर पाकिस्तान की सत्ता हासिल कर ली और नवाज़ शरीफ़ फिर प्रधानमंत्री बने.
नवाज शरीफ के दूसरे कार्यकाल में ही भारत और पाकिस्तान के बीच कारगिल संघर्ष हुआ था.
(क्या आपने बीबीसी हिन्दी का नया एंड्रॉएड मोबाइल ऐप देखा ? डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें)
(आप ख़बरें पढ़ने और अपनी राय देने के लिए हमारे फेसबुक पन्ने पर भी आ सकते हैं और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं)
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.