पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Kullu News Ncc Army Wing Cadets Take To Streets To Create Awareness Against Drug Addiction

नशे के खिलाफ जागरूकता की अलख जगाने सड़कों पर उतरे एनसीसी आर्मी विंग के कैडेट

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बिलासपुर में नशे के खिलाफ जागरुकता रैली निकालते एनसीसी कैडेट्स।

बिलासपुर | पीजी काॅलेज के एनसीसी आर्मी विंग के कैडेट्स ने रैली निकालकर लोगों में नशे के खिलाफ जागरुकता की अलख जगाई। एनसीसी की मंडी बटालियन के दिशा-निर्देशों के अनुसार निकाली गई फुट पॉलिसिंग रैली को प्रिंसीपल प्रो. रामकृष्ण ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। एनसीसी ऑॅफिसर लेफ्टिनेंट जयचंद महलवाल के मार्गदर्शन में ‘ड्रग एब्यूज प्रिवेंशन एंड अवेयरनेस’ विषय पर निकाली रैली के दौरान कैडेट्स ने नारेबाजी भी की।

एनसीसी आर्मी विंग के कैडेट्स ने काॅलेज से मेन मार्केट, चंपा पार्क चैक, बस स्टैंड व तिब्बतियन मार्केट से होते हुए शहर के चंगर सेक्टर स्थित शहीद स्मारक तक रैली निकाली। ‘नशे का जो आदी है, जीवन भर उसकी बर्बादी है’, ‘भारत की संस्कृति बचाओ, अब तो नशे पर रोक लगाओ’ व ‘मत समझो नशे को मस्ती, यह मिटा देगा तुम्हारी हस्ती’ जैसे स्लोगन लिखी तख्तियां उठाए कैडेट्स ने रैली के दौरान राहगीरों को भी नशे के खिलाफ जागरूक किया। वहीं, बस स्टैंड में बसों के इंतजार में खड़े यात्रियों में भी जागरुकता की अलख जगाई।
खबरें और भी हैं...