पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

काॅन्सेप्ट को जन-जन तक पहुंचाने की जरूरत :संदीप

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पहले सत्र में संदीप तिर्की ने कहा जब ओडिशा में हुदहुद तूफान आया था, तब सरकारी तंत्र ने कम्युनिटी रेडियो का बखूबी इस्तेमाल करते हुए काफी हद तक आपदा प्रबंधन के कार्य को आगे बढ़ाया था। आज हमें जरूरत है कि कम्युनिटी रेडियो के काॅन्सेप्ट को हर जन समुदाय तक पहुंचाएं और हर गली कस्बे-कूचे की कहानियों और जरूरतों को एक आवाज दें। चाहे वह शिक्षा हो या संदेश संचार, कम्युनिटी रेडियो में संभावनाओं की कमी नहीं है। गणेश रेड्डी ने कहा कि सामुदायिक रेडियो की जरूरत एवं संभावनाएं काफी हैं। एसए सफिक ने कहा कि देश में जहां भी सामुदायिक रेडियो का संचालन शुरू हुआ है, वहां लोगों में बदलाव दिखता है। कोशिश है कि सामुदायिक रेडियो की शुरुआत करने की विधि की जटिलता को कम किया जाए।
खबरें और भी हैं...