- Hindi News
- National
- Ranchi News Needle Work Serving Trays Gangaur Idols And Summer Dresses Are Special In The Wedding Lifestyle Exhibition
वेडिंग लाइफस्टाइल एग्जीबिशन में नीडल वर्क सर्विंग ट्रे, गणगौर मूर्तियां व समर ड्रेसेज हैं खास
it’s shopping time
समर में हलके कपड़े पर डिसेंट वर्क सबकी पसंद है
लैक्मे फैशन वीक के सेलिब्रिटी डिजाइनर अभिषेक रे अपने एक्सक्लूसिव कलेक्शन के साथ यहां आए हुए हैं। उन्होंने कहा कि समर में लोगों को हलके कपड़े पर डिसेंट वर्क भाता है। लोग लाइट पेस्टल कलर्स, लाइट फैब्रिक, मलमल और चंदेरी के लाइट क्रॉप टॉप, स्कर्ट, लाइट लहंगा पसंद करते हैं। उनके कलेक्शन की स्टार्टिंग रेंज 4500 रुपए है।
पेंटिंग, स्केचिंग वर्क वाले सर्विंग ट्रे का दाम 100 रु. से
इंदौर से आई मधु कोठारी के स्टॉल पर खास सर्विंग ट्रे आकर्षण का केंद्र है। यह ट्रे डिफरेंट शेप एंड साइज विद डिजाइन अवेलेबल है। ट्रे की खासियत उसमें हैंड पेंटिंग, स्केचिंग व नीडल वर्क है। पानी से धोने और रफ यूज के बाद भी ट्रे की डिजाइन खराब नहीं होती है। ट्रे की कीमत 100 रुपए से लेकर 300 रुपए तक है।
फैशन प्वाइंट की ओर से लगाए गए गणगौर स्पेशल वेडिंग लाइफस्टाइल एग्जीबिशन के पहले दिन शहर की महिलाएं और युवतियां खरीदारी करती हुई नजर अाईं। शहर के होटल कैपिटल हिल में लगा यह एग्जीबिशन 15 मार्च तक सुबह 10 बजे से रात 8 बजे तक चलेगा। एंट्री के लिए 20 रुपए चार्ज देने होंगे। यहां एंट्री और शॉपिंग पर लकी ड्रॉ भी रखा गया है। एग्जीबिशन में दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, जयपुर, कश्मीर, उदयपुर, नागपुर, कानपुर समेत विभिन्न शहरों के डिजाइनर हिस्सा ले रहे हैं। जो खास डिजाइनर ड्रेसेस, कुर्ती, प्लाजो, लहंगा, ब्राइडल वियर, वेडिंग वियर, पार्टी वियर, वेस्टर्न, इंडो वेस्टर्न, होम डेकोर, डिजाइनर ब्लाउज, साड़ी, ज्वेलरीज के कलेक्शन की विशाल रेंज लेकर आए हैं।