पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंमुंबई. धर्मेंद्र के बेटे और एक्टर बॉबी देओल जल्द सलमान खान के साथ 'रेस-3' में नजर आने वाले हैं। फिलहाल वे इस फिल्म की शूटिंग में बिजी हैं। बात अगर उनकी पर्सनल लाइफ की करें तो उन्होंने नॉन फिल्मी बैकग्राउंड से बिलॉन्ग करने वालीं तान्या देओल से शादी की है। हालांकि कम ही लोग जानते हैं कि कभी बॉबी का अफेयर सलमान खान की ऑनस्क्रीन बहन(हम साथ-साथ हैं) और 80-90s की फेमस एक्ट्रेस नीलम कोठारी से रहा है। सोर्सेज की मानें तो बॉबी और नीलम करीब 5 साल सीरियस रिलेशनशिप में रहे हालांकि इनका रिश्ता शादी तक नहीं पहुंच सका। इस वजह से नहीं हो सकी बॉबी-नीलम की शादी...
- एक वक्त था जब बॉबी और नीलम एक-दूसरे के लिए काफी सीरियस थे। दोनों के क्लोज फ्रेंड्स आज भी इस बात को जानते हैं। दोनों का अफेयर शादी तक नहीं पहुंच पाने की वजह बॉबी के पिता धर्मेंद्र माने जाते हैं।
- दरअसल धर्मेंद्र इस रिलेशनशिप के सख्त खिलाफ थे। वे नहीं चाहते थे कि उनका एक भी बेटा बॉलीवुड की किसी भी एक्ट्रेस से शादी करे। इसी वजह से दोनों का ब्रेकअप हो गया।
इंटरव्यू में नीलम ने तोड़ी थी चुप्पी, कहा- किसी एक्ट्रेस की वजह से नहीं हुआ था ब्रेकअप
- नीलम ने स्टारडस्ट मैग्जीन को दिए इंटरव्यू में अपने ब्रेकअप और बॉबी के साथ रहे रिलेशनशिप पर खुलकर बात की थी। उन्होंने इस इंटरव्यू में इस बात का भी खुलासा किया था कि दोनों का अलगाव आपसी सहमति से था न किसी तीसरे के आ जाने की वजह से ये कपल अलग हुआ था।
- नीलम ने कहा था, "हां यह सच था कि बॉबी और मैं अलग हुए। मुझे अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में बात करना पसंद नहीं है लेकिन हमें लेकर काफी कहानियां बनाई गईं और अलग-अलग बातें हुईं। इसीलिए मैं इस विषय पर बात कर रही हूं।"
- "मैं नहीं चाहती लोग उस बात पर यकीन करें जो सिर्फ और सिर्फ झूठ है। ये अफवाह भी आई कि ब्रेकअप की वजह बॉबी का पूजा भट्ट के साथ नजदीकियां बढ़ना रहा। तो मैं बता दूं कि ये सब झूठ है।"
- "मेरा और बॉबी का ब्रेकअप न तो पूजा की वजह से हुआ और न ही किसी दूसरी लड़की के कारण। हम आपसी सहमति से अलग हुए हैं।"
आगे की स्लाइड में पढ़ें- नीलम: सर्जरी की तरह दर्दनाक होता है ब्रेकअप...
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.