नीलम त्रिखा को पंचकूला में मिला सम्मान
पंचकूला| कवयित्री व समाजसेवी नीलम त्रिखा को उसके उत्कृष्ट कार्य व साहित्य लेखन के लिए नॉर्थ जोन कल्चरल सेंटर, पटियाला की ओर से सम्मानित किया। कार्यक्रम का आयोजन अंतर्राष्ट्रीय महिला काव्य मंच पटियाला के सहयोग से हुआ। नीलम त्रिखा ने बताया कि वह साल 1990 से समाज सेविका के रूप में कार्य कर रही हैं। वह प्रगति स्वयंसेवी संस्था की अध्यक्ष और पंचकूला उमंग अभिव्यक्ति मंच की संस्थापिका हैं। उनकी खुद की दो पुस्तकें और बीस सांझा संकलन प्रकाशित हो चुके हैं।