पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंजालंधर. अगर किसी कैंडीडेट के नीट आवेदन में किसी प्रकार की गलती हो गई है तो सीबीएसई ने पहली बार नीट की परीक्षा होने के बाद भी उस गलती को सुधारने का मौका दिया है। करेक्शन करने के लिए ऑनलाइन विंडो खोली गई है। विंडो शुक्रवार शाम 5 बजे तक खुली रहेगी यानि आवेदन फॉर्म में गलती सुधारने का कैंडीडेट्स के पास आखिरी मौका है। इसके बाद किसी भी तरह की कोई करेक्शन नहीं की जाएगी।
वेबसाइड www.cbseneet.nic.in पर करें लॉगइन
आवेदन फार्म में करेक्शन के लिए कैंडीडेट नीट की वेबसाइट www.cbseneet.nic.in पर जाएं और वहां ऑनलाइन करेक्शन की ऑप्शन पर क्लिक करें। कैंडीडेट्स को अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड भरना होगा और फिर वह अपने फार्म में करेक्शन कर सकते हैं। दरअसल विभिन्न कैंडीडेट्स के फार्म में जन्मतिथि व कैटेगरी में गलती रह गई थी। कैंडीडेट्स ने बोर्ड से गलती सुधारने का मौका मांगा था तो कैंडीडेट्स के भविष्य को देखते हुए बोर्ड ने मौका दिया है।
रिफंडेबल नहीं होगी फीस
अगर कैंडीडेट फार्म में करेक्शन चाहता है तो उसे ऑन लाइन फीस देनी होगी, जो कि रिफंडेबल नहीं है। बोर्ड की ओर से हर साल नीट की परीक्षा मेडिकल कॉलेजों में दाखिले के लिए ली जाती है, जोकि इस बार 6 मई को थी। नीट का परिणाम 5 जून को घोषित किया जाएगा। द गुरुकुल के प्रो. आदर्श भट्टी ने बताया कि बोर्ड की ओर से पहली बार स्टूडेंट्स को ये सुविधा दी गई है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.