पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Ranchi News Neet Pg Counseling Starts Choice Filling To Be Held From 16 Seat Allotment From 23

नीट पीजी काउंसिलिंग शुरू, 16 से होगी च्वॉइस फिलिंग, सीट अलॉटमेंट 23 से

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

neet counselling

ऑफिशियल हैंडल से जारी सूचना पर भी करें भरोसा

रांची. फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट को लेकर सीबीएसई ने छात्रों और अभिभावकों को अलर्ट करते हुए गाइडलाइन जारी की है। बोर्ड ने उन्हें सिर्फ आधिकारिक अकांउट को ही फॉलो करने के लिए कहा है। बोर्ड का कहना है कि ट्विटर पर उनका ऑफिशियल हैंडल सीबीएसईइंडिया29 है। इस हैंडल से जारी हुई सूचना पर ही भरोसा करें। साथ ही कहा है कि सीबीएसई के नाम पर अनधिकृत हैंडल से दी जा रही सूचनाओं के लिए उनकी कोई जवाबदेही नहीं है। उल्लेखनीय है कि इस समय ट्विटर पर सीबीएसई के दर्जनों फेक हैंडल सीबीएसई न्यूज सोल्यूशन, सीबीएसई लेक्चरर्स, सीबीएसई फिजिक्स, सीबीएसई गेस, सीबीएसई न्यूज, सीबीएसई पोर्टल जैसे नामों से चल रहे हैं। इनका सीबीएसई से कोई लेना-देना नहीं है।

इंटर्नशाला पर समर ट्रेनिंग का ऑफर

सिटी रिपोर्टर . रांची

तकनीकी शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों के लिए इंटर्नशाला की ओर से समर ट्रेनिंग ऑफर की जा रही हैं। इसके लिए सूचना जारी कर दी गई है। ये ट्रेनिंग ऑनलाइन होगी, जिसे विद्यार्थी घर बैठ कर कर सकेंगे। एक्सपर्ट का कहना है कि इन ट्रेनिंग का फायदा छात्रों को बेहतर करियर बनाने में मिलेगा। यह अलग-अलग क्षेत्र में होंगे। संबंधित जानकारी इंटर्नशाला की वेबसाइट से हासिल की जा सकती है।

मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (एमसीसी) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर नीट पीजी 2020 के लिए ऑनलाइन काउंसलिंग का शेड्यूल जारी कर दिया है। काउंसिलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन भी शुरू हो गया है। पहले राउंड का रजिस्ट्रेशन 22 मार्च की रात 11.55 बजे तक और ऑनलाइन च्वॉइस फिलिंग 16 से 22 मार्च तक होगी। सीट अलॉटमेंट 23 और 24 मार्च को होगा। रिजल्ट 25 मार्च को जारी होगा। आवंटित किए गए मेडिकल व डेंटल कॉलेजों में छात्रों को 26 मार्च से 3 अप्रैल तक रिपोर्ट करनी होगी। दूसरे राउंड का रजिस्ट्रेशन 7 से 12 अप्रैल तक होगा। च्वॉइस फिलिंग और लॉकिंग 9 से 12 अप्रैल, सीट अलॉटमेंट प्रक्रिया 13 व 14 अप्रैल और रिजल्ट 15 अप्रैल को जारी होगा। आवंटित कॉलेजों में छात्रों को 15 से 22 अप्रैल तक रिपोर्ट करनी होगी। इसके बाद सेंट्रल और डीम्ड यूनिवर्सिटी के लिए मॉपअप राउंड होगा। इसकी शुरुआत 12 मई से होगी, जो 26 मई तक चलेगा। इस दौरान च्वॉइस फिलिंग और लॉकिंग 14 से 17 मई तक चलेंगे।
खबरें और भी हैं...