पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंजगदलपुर. मुख्यमंत्री डीएवी स्कूल बास्तानार के प्रबंधन की गलती का खामियाजा अब छात्रों को भुगतना होगा। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के भुवनेश्वर जोन ने इन छात्रों को जुर्माना के साथ फिर से परीक्षा में शामिल होने की अनुमति दे दी है। रीजनल आफिसर ने छात्रों को दोबारा परीक्षा में शामिल होने की अनुमति देते हुए प्रति परीक्षार्थी 5 हजार रुपए का जुर्माना भी देने को कहा है।
डीएवी स्कूल के प्राचार्य से 90 हजार रुपए का डीडी 3 दिनों के भीतर भुवनेश्वर स्थित कार्यालय को भेजने का निर्देश भी दिया गया है, जिसके बाद ये छात्र अब हिंदी कोर विषय की परीक्षा फिर दे दे सकेंगे।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री डीएवी स्कूल बास्तानार के 12वीं कक्षा के इन 18 छात्रों ने इस साल वार्षिक परीक्षा दंतेवाड़ा स्थित केंद्रीय विद्यालय के केंद्र पर दी थी। गत 2 अप्रैल को अंग्रेजी इलेक्टिव का पर्चा था लेकिन ये सभी परीक्षार्थी साल भर हिंदी कोर विषय की तैयारी करने के कारण इलेक्टिव का पर्चा नहीं बना पाए थे।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.