पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंभोपाल. सुभाष नगर रेलवे क्रासिंग के पास रविवार देर रात कोलार पाइप लाइन बदलने के लिए नेशनल हाईवे को खोद दिया गया। नतीजा रात में यहां वाहनों की कतार लग गई। साेमवार को दिन में भी कई बार ट्रक और दूसरे लोडिंग वाहन खुदी हुई सड़क पर फंस गए और ट्रैफिक जाम होता रहा। इस पूरे मामले में निगम की लापरवाही फिर सामने आ गई। न तो निगम ने सूचना देना उचित समझा न नोटिस बोर्ड लगाया।
इन कारणों से हुई लोगों की फजीहत
- ट्रैफिक पुलिस, नगर निगम या यहां काम कर रही कंपनी ने एक-दूसरे से समन्वय नहीं बनाया।
- रेलवे क्रासिंग के सामने सड़क को बीच में काट दिया गया है। लेकिन इसके लिए ट्रैफिक को डायवर्ट नहीं किया गया।
- जिस जगह पाइपलाइन बिछाने के लिए सड़क खोदी गई वहां न तो कोई चेतावनी बोर्ड लगा था और न ही काम करने वाली एजेंसी का कोई नाम था। यह पता लगाना ही मुश्किल था कि आखिर यह सड़क किसने और क्यों खोदी है?
कंपनी को दी चेतावनी
अपर आयुक्त (नगर निगम) एमपी सिंह ने बताया कि पाइपलाइन बिछाने के इस काम के कारण परेशानी की जानकारी मिली है। सड़क की खुदाई शुरू करने से पहले ट्रैफिक पुलिस और अखबारों को इसकी सूचना दी जाएगी ताकि लोगों को परेशानी न हो। यहां कार्य करने वाली कंपनी को चेतावनी भी दी है ।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.