पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंमुंबई. नेहा धूपिया और अंगद बेदी अमेरिका से बुधवार को इंडिया लौट आए हैं। दोनों की एयरपोर्ट से फोटोज सामने आई हैं जिसमें ये कपल साथ में काफी खुश नजर आ रहा है। इस बीच दोनों की इंगेटमेंज रिंग से जुड़ी एक खास बात सामने आई है। दरअसल कपल ने इंगेजमेंट पर एक दूसरे को जो रिंग्स पहनाई वो अंगद की फैमिली की विरासत हैं। 40 पुरानी है नेहा-अंगद की रिंग...
- अंगद और नेहा की इंगेजमेंट रिंग कोई ब्रांड न्यू स्टोन्स नहीं है बल्कि ये अंगूठियां एक जनरेशन से दूसरी जनरेशन को मिली है।
- जी हां, ये रिंग बेदी फैमिली की लीगेसी हैं। दरअसल अंगद के पेरेंट्स ने 40 साल पहले शादी की थी और ये उनके मम्मी-पापा की अंगूठियां हैं।
- नेहा और अंगद की शादी में बेदी फैमिली ने कपल को बेस्ट विशेज के तौर पर ये इंगेजमेंट रिंग दी हैं। ताकि उनकी लाइफ में हमेशा खुशियां रहें।
1 साल डेटिंग के बाद की नेहा-अंगद ने शादी
- नेहा और अंगद के अफेयर की खबरें तब सुर्खियां बनीं जब ये कपल नवंबर 2017 में क्रिकेटर जहीर खान और सागरिका की शादी के रिसेप्शन में पहुंचा।
- दोनों को लेकर लव लाइफ की खबरें तो पहले से आ रही थीं लेकिन जहीर-सागरिका के रिसेप्शन के बाद दोनों अक्सर साथ दिखने लगे। न सिर्फ पार्टीज में बल्कि इन्हें साथ में डिनर करते हुए भी देखा गया।
- देखा जाए तो नेहा-अंगद ने कभी डेटिंग को लेकर कुछ नहीं कहा लेकिन करीब 1 साल डेटिंग के बाद कपल ने शादी कर ली।
आगे की स्लाइड्स में देखें नेहा धूपिया और अंगद बेदी की शादी की PHOTOS...
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.