पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंमुंबई. न्यूली वेड्स कपल नेहा धूपिया और अंगद बेदी इन दिनों यूएस में हैं। कपल की शादी के बाद पहली फोटोज सामने आई हैं जिसमें अंगद ब्लैक कोर्ट-पेंट में तो वहीं नेहा गोल्ड फ्लोवी ईवनिंग गाउन में चूड़ा पहने काफी खूबसूरत लग रही हैं। नेहा की ये ड्रेस Shantanu and Nikhil ने डिजाइन की है तो वहीं अंगद ने राघवेंद्र राठौर का आउटफिट पहना है। बता दें, 10 मई को दिल्ली के गुरूद्वारा में गुपचुप शादी करने के बाद कपल कुछ प्रोफेशनल कमिटमेंट्स पूरे करने के लिए अमेरिका चला गया, यहां से ये दोनों 5-6 दिन बाद इंडिया लौटेंगे। अंगद से दो साल बड़ी हैं नेहा धूपिया...
- नेहा धूपिया की उम्र 37 साल है, जबकि पति अंगद उनसे दो साल छोटे यानी 35 साल के हैं।
- अमेरिका से सामने आईं फोटोज में नेहा ने क्लियर किया है कि वे यहां हनीमून पर नहीं आई हैं। फिलहाल दोनों काम के सिलसिले में बिजी हैं।
- बता दें कि नेहा-अंगद की शादी के बारे में बेहद कम लोगों को जानकारी थी। दोनों ने सोशल मीडिया पर अचानक शादी की फोटो पोस्ट कर ये ऐलान कर सबको चौंका दिया।
आगे की स्लाइड्स में देखें नेहा धूपिया और अंगद बेदी की PHOTOS...
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.