पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Neha Marda Does Not Want To Become Mother Even After The 6 Years Of Marriage

पति से दूर रहती है ये TV एक्ट्रेस, शादी के 6 साल बाद भी नहीं होना चाहती प्रेग्नेंट

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मुंबई.  तकरीबन तीन साल के बाद नेहा मर्दा फिर स्माल स्क्रीन पर वापसी के लिए तयैार हैं। उन्होंने बताया, राजश्री प्रोडक्शन के साथ काम करना एक सपना था। हालिया मुलाकात में नेहा ने अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ के बारे में बताया :- 

 

>>आपकी शादी छह साल पुरानी हो चुकी। क्या फैमिली प्लानिंग पर ध्यान दे रही हैं? 

 

हर लड़की की तरह, मैं भी मां बनना चाहती हूं, लेकिन अभी मैंने कई जिम्मेदारियां ले ली हैं, जिन्हें पूरा करने के लिए काफी वक्त और चाहिए। मां बनना बड़ी जिम्मेदारी है।  


>> आप मुंबई रहती हैं और आपके पति पटना निवासी हैं। क्या लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में कुछ उतार-चढ़ाव आता रहता है?

 

 लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप मेरे लिए अच्छा काम कर रही है (हंसती हैं)। सीरियस नोट पर हम उस पीढ़ी से हैं, जो बहुत आजाद है। हमें अपना स्पेस चाहिए। मैं ऐसा इसलिए नहीं कह रही हूं कि मैं आयुष्मान के साथ महीने के 30 दिन नहीं बिताती, बल्कि सच तो ये है कि जब हम कुछ दिनों या महीने भर एक-दूसरे से दूर होते हैं तो मिलने की ललक और बढ़ जाती है। हर दिन मिलने की जगह लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप ज्यादा बेहतर तरीके से काम कर रही है। 

  

आगे की स्लाइड्स में पढ़ें, नेहा मर्दा का बाक़ी इंटरव्यू...