पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंपानीपत. किला थाना क्षेत्र के एक कॉलोनी में करीब 7 माह पहले पड़ोस में रहने वाले युवक ने परिजनों ने बाहर जाने के बाद नाबालिग लड़की से दुष्कर्म किया। उसने लड़की को किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। आरोपी ने धमकाकर कई बार दुष्कर्म किया। इससे पीड़िता गर्भवती हो गई। तबीयत खराब होने पर परिजनों ने उसको अस्पताल दिखाया। इस पर पीड़िता ने परिजनों को आपबीती बताई।
किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी
- पुलिस के मुताबिक, 17 वर्षीय लड़की ने शिकायत दी कि करीब सात माह पहले उसके परिजन बाहर गए थे, तभी पड़ोस में रहने वाला जगतार सिंह का बेटा इंद्रजीत सिंह घर में घुस आया। उसने लड़की के साथ रेप किया। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी।
- इसके बाद आरोपी ने कई बार रेप किया। इससे लड़की प्रेग्नेंट हो गई। आरोपी इंद्रजीत अब सेक्टर 13/17 में रहता है। पीड़िता ने बुधवार को आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने गुरुवार रात आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.