पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नेपाल में आधा किलो सोने के साथ 2 भारतीय गिरफ्तार

नेपाल में आधा किलो सोने के साथ 2 भारतीय गिरफ्तार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नेपाल में आधा किलो सोने के साथ 2 भारतीय गिरफ्तार

नेपाल के सीमा शुल्क अधिकारियों ने कहा कि गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान हरियाणा के जितेंद्र सैनिक व सुरेश कुमार के रूप में की गई है। इन्हें नेपाल के कंचनपुर जिले के भीमदत्ता नगरपालिका-10 में गड्डाचौकी से जांच के दौरान गिरफ्तार किया गया।
सोने की तस्करी भारतीय नंबर प्लेट वाली एक जीप से की जानी थी। इन व्यक्तियों को भारत जाने के दौरान गुप्त सूचना पर रोका गया।
सीमा शुल्क अधिकारियों ने जीप में रखे एक बैग से आधा किलो सोना जब्त किया। उन्होंने कहा कि जब्त किए गए सोने का बाजार मूल्य करीब 25 लाख रुपये है।
गड्डाचौकी के सीमा शुल्क कार्यालय के प्रमुख मदन दहल ने कहा, \"\"हम इसकी जांच कर रहे हैं कि क्या यह कार्य एक संगठित तस्कर समूह का है या किसी व्यापारी का है।\"\"
उन्होंने कहा कि हो सकता है कि यह सोना काठमांडू से लाया गया हो। आगे की जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
--आईएएनएस
खबरें और भी हैं...