पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंरायपुर. हॉकी तथा दर्जनभर अन्य इंडोर गेम की सुविधाओं वाला नेताजी सुभाष स्टेडियम राजधानी का पहला स्टेडियम होगा जहां खेल मैदान के अलावा खिलाड़ियों के रुकने से लेकर वीआईपी तक के लिए सितारा इंतजाम होंगे। पुराने स्टेडियम को चार साल पहले तोड़ने के बाद इसे नया लुक दिया गया है। स्टेडियम का फाइनल शेप मोतीबाग के सामने वाली सड़क से नजर आ रहा है। पता चला है कि इसके उद्घाटन के लिए नगर निगम और स्मार्ट सिटी मिलकर मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह से समय ले रहे हैं। लोकार्पण 5 मई के आसपास संभावित है। महापौर प्रमोद दुबे ने बताया कि इसके मेंटेनेंस खर्च के लिए उपाय तलाशे जा रहे हैं।
इसके चारों तरफ सड़कें
- स्टेडियम का प्रवेश नलघर की ओर पिछले हिस्से से है। वहीं पार्किंग भी बनी है। पीछे की रोड 100 फीट चौड़ी है। रायपुर का यह पहला स्टेडियम है जिसके चारों ओर सड़क है।
तीन फ्लोर, सितारा सुविधाएं
- स्टेडियम 14.75 करोड़ रुपए में बना है। इसमें 11.50 करोड़ रुपए की भव्य तीन फ्लोर इमारत है। सभी फ्लोर में सितारा सुविधाएं हैं। पौने 3 करोड़ रुपए ग्राउंड, रोड, फेंसिंग सहित अन्य कामों पर खर्च हो रहे हैं।
स्टेडियम में ये सुविधाएं
- 14 सौ दर्शक क्षमता, रेसलिंग रूम, टेबल टेनिस रूम, जेंट्स जिम, जूडो-कराटे रूम, चेस रूम, स्पोर्ट्स हॉल, आफिस, वीआईपी रूम, वीआईपी लाउंज, वीआईपी स्टैंड, वेटिंग लाउंज, पवेलियन और डोरमेट्री।
सामान्य घास का मैदान
- बड़ी स्पर्धाओं के लिए साइंस कालेज में दो टर्फ स्टेडियम हैं। सुभाष स्टेडियम की पहचान हॉकी से थी। यहां घरेलू और प्रैक्टिस मैच हो सकें, इसलिए इसका ग्राउंड सामान्य मिट्टी-घास वाला बना रहे हैं।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.