पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंनेशनल डेस्क. केरल के पलक्कड़ में डॉक्टर के घर के टॉयलेट में 2 दिन की बच्ची का शव मिला। मामले का खुलासा तब हुआ जब जाम की वजह से टॉयलेट में पानी जमा होने लगा। डॉक्टर ने प्लंबर को बुलाया। फिर सफाई के दौरान कमोड की पाइप में बच्ची का सिर दिखा। इसके बाद तुरन्त पुलिस को खबर दी गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
कमोड के पाइप मे फंसा था शव
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक डॉक्टर अब्दुल रहमान और उनकी डॉक्टर पत्नी पेरिंथामन्ना अपने घर में ही क्लीनिक चलाते हैं। क्लीनिक की साफ-सफाई के दौरान घर की मेड ने देखा कि क्लीनिक के टॉयलेट का कमोड जाम हो गया है और उसमें पानी भर गया है। मेड ने ये बात डॉक्टर को बताई। फिर डॉक्टर ने प्लंबर को बुलाया। प्लंबर ने सफाई करना शुरू किया तो कमोड में दो दिन की एक बच्ची का फंसा हुआ सिर दिखा। इसके बाद तुरन्त पुलिस को खबर दी गई।
कमोड में कैसे आया बच्ची का शव?
पुलिस के मुताबिक बच्ची का शव 13 अप्रैल को मिला था। शुरुआती जांच में लग रहा है कि क्लीनिक में आने वाली किसी महिला ने बच्ची को टॉयलेट में फ्लश किया होगा। फिलहाल मामले की जांच चल रही है। पुलिस डॉक्टर से भी पूछताछ कर रही है कि पिछले दिनों उनके क्लीनिक में कौन-कौन लोग आए और उसमें से कितने की प्रेग्नेंसी डेट पास थी। फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.