पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंपटना. शिक्षा विभाग ने 4594 डीडीओ (निकासी व व्ययन पदाधिकारी) की संख्या कम कर 138 कर दिया है। सभी नए डीडीओ से 28 अप्रैल तक आवश्यक कागजात दुरुस्त कर कार्यभाग संभाल लेने का निर्देश दिया गया है। मंगलवार को शिक्षा सचिव आरएल चोंगथू ने जिला शिक्षा पदाधिकारी, डीपीओ (स्थापना), डीपीओ (योजना व लेखा) के साथ विडियो कांफ्रेंसिंग कर निर्देश दिया। सीएफएमएस (कंप्रीहेंसिव फंड मैनेजमेंट सिस्टम) प्रणाली पूरी तरह लागू कराने के लिए विभाग में मैराथन बैठक और विडियो कांफ्रेसिंग की जा रही है।
सचिव ने कार्य में पूरी सावधानी बरतने का निर्देश दिया। अब जिला स्तर पर मात्र तीन डीडीओ रह गए हैं। प्राथमिक शिक्षा निदेशालय के कार्य के लिए डीपीओ स्थापना, माध्यमिक शिक्षा निदेशालय के लिए डीपीओ योजना व लेखा और शोध व प्रशिक्षण कार्य के लिए प्रत्येक जिला के डायट के प्राचार्य को डीडीओ की जिम्मेदारी दी गई है।
डीईओ से कहा गया कि सभी डीडीओ से विभागीय निर्देशानुसार फार्म भर कर 24 अप्रैल तक मुख्यालय को भेज दें। डीडीओ से कहा कि वे उसी मोबाइल नंबर का प्रयोग करें, जो आधार कार्ड बनाने में दिया गया है। इसके साथ ही फार्म में सरकारी ई मेल आईडी का प्रयोग करना है। जिस डीडीओ को ईमेल आईडी नहीं बना है तो तुरंत जिला एनआईसी कार्यालय से संपर्क कर बनवा लें। सभी डीडीओ के अंतर्गत जो शिक्षक, कर्मी या पदाधिकारी आते हैं, उनसे उनका इम्पलॉइ डिटेल भर कर जमा करना है। इसके लिए सभी पुराने डीडीओ से मदद लेने का निर्देश दिया गया।
जिला स्तर पर 18 और 19 अप्रैल को पुराने डीडीओ की बैठक होगी। इस बैठक में पुराने डीडीओ अपने से संबंधित सभी विद्यालय के शिक्षकों, कर्मियों और बीईओ अपने कार्यालय के कर्मियों एवं स्वयं का फार्म भर कर नये डीडीओ स्थापना या योजना लेखा को 25 अप्रैल तक उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.