पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

वायरल वीडियो का मामला: रिश्तेदार के यहां आई लड़की का 4 युवकों ने किया था गैंगरेप

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पटना. हाल ही गैंगरेप के वायरल हुए वीडियो में बालिग पीड़िता की पहचान कर ली गई है। उन चार लफंगों की भी शिनाख्त हो गई है जिन लोगों ने उसके साथ गैंगरेप किया था। यह वारदात नौबतपुर के नारायणपुर में हुई थी। चारों आरोपी नौबतपुर के रहने वाले हैं। पीड़िता जहानाबाद की रहने वाली है। वह अपने किसी नजदीकी रिश्तेदार के यहां नौबतपुर आई थी। अस्मत लूटने के बाद उनमें एक आरोपी ने घटना का वीडियो बनाया था जिसे बाद में उसने वायरल कर दिया। इसके बाद जोनल आईजी नैयर हसनैन खान ने मामले की जांच की। शुरू में पुलिस को लगा कि यह घटना गया के किसी इलाके की है। इसलिए गया के कोतवाली थाने में जीरो एफआईआर दर्ज की गई।

 

 

- आईजी ने मगध रेंज के सभी एसपी को मामले की जांच कर आरोपियों को गिरफ्तार करने का आदेश दिया था।

- इधर, पीड़िता और आरोपितों की पहचान होने के बाद आईजी ने पूरे मामले की जांच करने की जिम्मेवारी ट्रेनी आईपीएस लिपि सिंह को दी है।

- नौबतपुर के थानेदार रामाकांत तिवारी ने बताया पुलिस एक-दो दिनों में पीड़िता का कोर्ट में 164 के तहत बयान दर्ज कराएगी। 

 

आरोपी के माध्यम से ही पुलिस पहुंची पीड़िता तक
- पुलिस सूत्रों का कहना है कि चार युवकों में से एक की पहचान की गई थी। तब पता चला था कि वह नौबतपुर का है। पुलिस उसके घर गई। बाद में पीड़िता का भी पुलिस को पता लग गया कि वह जहानाबाद की है और रिश्तेदार के यहां आई थी। सभी आरोपी फरार हैं। कहा जा रहा है कि उन चार आरोपियों में से एक ने उससे शादी भी कर ली है।

 

 

खबरें और भी हैं...