पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंऑटो डेस्क। होंडा कंपनी अपनी नई अमेज कार को भारत में 16 मई को लॉन्च करने जा रही है। न्यू अमेज 2018 पुराने मॉडल से ज्यादा स्टाइलिश और प्रीमियम लुक वाली कार है। लॉन्च के पहले होंडा की नई अमेज की संभावित कीमतों का खुलासा हो चुका है। इसका एक्स-शोरूम प्राइस 5.70 लाख रूपए से 8.54 लाख रूपए तक है। इस कार में 1.2 लीटर का पेट्रोल और 1.5 लीटर का डीजल इंजन मिलेगा। इसका पेट्रोल इंजन 88hp की पावर देगा जबकि डीजल इंजन 100hp की पावर देगा। ये लगभग 27.5 तक का माइलेज देगी।
मौजूदा मॉडल से ज्यादा स्ट्रॉन्ग
अमेज के पेट्रोल वेरिएंट में 5-स्पीड मैनुल गियरबॉक्स से साथ CVT का ऑप्शन भी दिया जाएगा। वहीं, कंपनी ने पहली बार डीजल वेरिएंट अमेज में CVT गियरबॉक्स का ऑप्शन दिया है। यह मौजूदा मॉडल से हल्की हो सकती है, जानकारों की माने तो यह मौजूदा मॉडल से ज्यादा स्ट्रॉन्ग होगी।
सीधा मुकाबला मारुति डिजायर से होगा
ये लगभग 27.5 तक का माइलेज देगी।
इस कार को फ्रंट से होंडा Accord के जैसा लुक दिया गया है। इसके साथ, इसमें न्यू ग्रिल, नए डिजाइन किए गए हेडलैम्स, नए बंपर मिलेंगे। इसके अलावा, कार की बैक सीट के लिए ज्यादा लैगरूम भी मिलेगा। कार का इंटीरियर काफी खूबसूरत है। इसमें 7 इंच की स्क्रीन वाला टचस्क्रीन इन्फोटोनमेंट सिस्टम भी मिलेगा। होंडा की नई अमेज का सीधा मुकाबला मारुति डिजायर से होगा।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.