- Hindi News
- National
- Hamirpur News New Road To Be Built By Uprooting From Nadain Chowk To Anujan High Quality Surface Will Be Spread Over One Crore
नादाैन चौक से अणु तक उखाड़ कर बनेगा नया रोड, एक करोड़ से बिछेगा हाई क्वालिटी सरफेस
शहर और इसके आसपास के इलाकों में लोगों को रोजाना आवाजाही की बेहतर सुविधा देने के लिए पीडब्ल्यूडी दशकों पुरानी सड़कों को उखाड़ कर नए सिरे से बनाने का काम कर रही है। शहर के नादौन ने चौक से अणू मंदिर चौक तक कि सड़क को भी अब उखाड़ कर हाई क्वालिटी सरफेस से बनाया जाएगा ताकि यह सालों तक टिकी रहे। इसके लिए पीडब्ल्यूडी को एक करोड़ मंजूर हुए हैं और इसी माह इस काम के टेंडर का प्रोसेस शुरू हो जाएगा। इस सड़क के एक किनारे फुटपाथ बनाने का काम भी प्रस्तावित है।
शहर में दशकों पुरानी जो सड़कें बार-बार पैच वर्क से भी ठीक नहीं हो रही है उन्हें उखाड़ कर नए सिरे से बनाने का काम पीडब्ल्यूडी कर रही है। इससे पूर्व पीजी कॉलेज के चौक और हमीर होटल से भोटा चौक तक की सड़क को भी उखाड़ कर इसे हाई क्वालिटी सरफेस से बनाया गया था। अब इसी तर्ज पर नादौन चौक से अणू मंदिर चौक तक भी करीब डेढ़ किलोमीटर सड़क को उखाड़ कर बनाया जाएगा। इस काम पर करीब ₹उक करोड़ खर्च होंगे। उक्त सड़क को भी कई बार पैचवर्क से ठीक करने का काम हुआ है लेकिन अब इसे और बेहतर नए सिरे से बनाया जाएगा।
नादाैन चौक से अणू मंदिर तक सड़क को उखाड़ कर नए सिरे से हाई क्वालिटी सरफेस से बनाया जाएगा ताकि यह सालों तक टिकी रहे। किनारे के नालियों की व्यवस्था को भी इसमें सुधार आ जाएगा ताकि पानी की प्रॉपर निकासी हो सके।
विवेक शर्मा, एक्सईएन पीडब्ल्यूडी डिवीजन हमीरपुर।
डीसी आॅफिस से लेकर ट्राला यूनियन तक बनेगा फुटपाथ: सड़क के किनारे पर डीसी ऑफिस से लेकर ट्राला यूनियन तक पैदल चलने वाले राहगीरों के लिए फुटपाथ बनाने की भी प्रपोजल जिला प्रशासन ने तैयार कर रखी है। हालांकि इसका काम कब तक शुरू हो पाएगा यह तो पता नहीं है लेकिन इस फुटपाथ के बढनने से भी लोगों को काफी सुविधा होगी। क्योंकि इस सड़क के आसपास दो-तीन जगह पर बस स्टॉपेज भी है जहां लोग बस लेने का इंतजार करते हैं और वहां भीड़ भी रहती है। सड़क के दोनों किनारों पर पानी की निकासी के लिए नालियों की हालत को भी सुधारा जाएगा अभी यहां प्रॉपर नालियां नहीं दिखती है बरसात में पानी सड़क पर ही बहता है।
हमीरपुर शहर के नादौन ने चौक से अणू मंदिर चौक तक कि सड़क को अब उखाड़ कर हाई क्वालिटी सरफेस से बनाया जाएगा