पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

नया वॉल्व लगा पानी की आपूर्ति को किया सुचारू

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

केडी शिवपुरी कॉलोनी में पेयजल स्वच्छता विभाग के द्वारा नया वॉल्वो लगाकर पानी की आपूर्ति को सुचारू रूप से चालू किया गया। खलारी के केडी कॉलोनी, नया धौड़ा तथा प्रगति नगर में पानी की सप्लाई सही तरिके से नही हो पा रही थी। ग्रामीणों ने कई बार इस समस्या को विभाग को अवगत कराया था। जिसके बाद आज विभाग ने नया धौड़ा के ग्रामीणों के सहयोग से नया वॉल्वो लगाया। कई ग्रामीणों के द्वारा खुद से श्रमदान कर विभाग को मदद किया गया। पंचायत प्रतिनिधियों की उपस्थिती में विभाग के द्वारा वॉल्वो लगाया गया। इस मौके पर पंसस मुन्ना देवी, उपमुखिया दीपक कुमार प्रसाद, विभाग के अजीत वर्मा, मोनू सिंह, सुनील गंझू, संदीप एक्का, रवि एक्का, निरंजन मुंडा, प्रकाश मुंडा, शैलेश सिंह आदि उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...