पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंसूरत। तेजी से वजन कम करने के लिए अब सूरत की महिलाएं ट्रक के टायर का उपयोग एक्सरासाइज के लिए करने लगी हैं। पर टायर से एकदम से एक्सरासाइज नहीं की जा सकती, जिसने 3 साल तक जिम में एक्सरासाइज की है, वही इस टेकनिक का उपयोग कर सकता है। रेग्युलर एक घंटे ट्रक के टायर से एक्सरासाइज किया जाए, तो वजन तेजी से कम होता है। पहली बार में ही ट्रक के टायर से संभव नहीं है…
आमतौर पर जिम में डम्बेल्स 2 किलो से लेकर 20-30 किलो के होते हैं, किंतु ट्रक के टायर का वजन 40 से 45 किलो होता है। पहली ही बार में ट्रक के टायर से एक्सरासाइज संभव ही नहीं है। 3 साल तक जिम में कसरत करने के बाद ही इसे किया जा सकता है। इस कसरत से शारीरिक और मानसिक तनाव दूर होता है। जब टायर पर जम्प किया जाता है या उसे फेंका जाता है, तो ताजगी का अहसास होता है, साथ ही मानसिक तनाव भी दूर होता है। इंसान मेंटली स्ट्रांग बनता है।
ट्रेनर ने 40 किलो का टायर उठाने को कहा, तो अजीब लगा
ट्रेनर ने जब महिलाओं से 40 किलो के ट्रक के टायर को उठाने को कहा, तो उन्हें कुछ अजीब लगा। तब वहां उपस्थित एक्सपर्ट ने बताया कि टायर से भी कसरत की जा सकती है। इसे टायर फ्लिपिंग एक्सरासाइज कहा जाता है। इसे यदि डेढ़ से 2 घंटे तक किया जाए, तो 1500 से 2000 केलोरी बर्न होती है। ये थोड़ा टफ तो है, साथ ही हाई इंंटेंस्ड होती है, जिससे केलोरी अधिक बर्न होती है।
फिट रहने के लिए महिलाओं को टिप्स दिए गए
फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. मुकेश भट्ट ने महिलाओं को फिट रहने के लिए टिप्स दी। उन्होंने कहा कि भविष्य में होने वाले हार्मोनल चेंजेज के कारण महिलाओं को अपने शरीर को संभाले रखना बहुत जरूरी है। इसके लिए इस तरह की एक्सरासाइज बहुत ही जरूरी है।
टायर फेंकना
पहले दोनों हाथों से टायर को उठाकर आगे की साइड फ्लिक किया जाता है, उसके बाद तय किए गए टार्गेट तक ले जाना होता है। 10 मिनट तक ऐसा करने से 150 से 200 केलोरी बर्न होती है। इसमें एनर्जी की आवश्यकता अधिक होती है। टायर पर जम्प करने से शरीर बार-बार हवा में जाता है, इससे शरीर के सभी अंग शिथिल बनते हैं। इन सभी कसरतों से मानसिक शांति प्राप्त होती है। शरीर चुस्त बना रहता है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.