पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सम्मेलन में नए विवाहित जोड़ों ने की अनूठी पहल, 31 जोड़ों ने लिया 8वां वचन, कहा-भ्रूण हत्या नहीं करेंगे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भीलवाड़ा(जोधपुर). रविवार को दूसरा सर्वजातीय सामूहिक विवाह सम्मेलन हुआ। इसमें 31 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। कोटा रोड स्थित यश विहार में होने वाले इस सम्मेलन में एक खास संदेश भी था। सात फेरों के सात वचन में इस बार एक और वचन शामिल किया गया। सभी 31 जोड़ों ने भ्रूण हत्या नहीं करने का वचन लिया। आत्मविश्वास के भाव के लिए किया सम्मानित...

 

इस सम्मेलन में पहले सामूहिक विवाह सम्मेलन में शादी करने वाले सभी 30 जोड़ों को बतौर मेहमान आमंत्रित किया गया। इनका सम्मान भी किया इसलिए कि दांपत्य जीवन में प्रवेश करने वाले नए जोड़ों में सम्मान और आत्मविश्वास का भाव आए।

 

 6 बग्घियाें में थीं दुल्हनें 


सामूहिक विवाह समिति के मंत्री किरणसिंह सेठिया ने बताया कि यश विहार से सुबह बिंदौली निकाली गई। 6 बग्घियाें में दुल्हनें थीं जबकि सभी 31 दूल्हे घोड़ों बिठाए थे। इसके बाद सामूहिक तोरण और वरमाला की रस्म भी हुई। पिछले वर्ष सम्मेलन में विवाहित जोड़ों को महिला एवं बाल विकास विभाग की आेर से प्राप्त प्रोत्साहन राशि, समिति की आेर से वस्त्र दिए गए।