पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंसुनाम. गांव दोला सिंह वाला में नवविवाहिता की गोली लगने से मौत हो गई है। मृतका की शादी तीन माह पहले ही हुई थी। मायके वालों का आरोप है कि ससुरालिए जमीन खरीदने को पैसे मांग रहे थे। नहीं दिए तो गोली मार दी। पुलिस ने पति गुरप्रीत सिंह, ससुर नायब सिंह, सास मनजीत कौर पर केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।
'बेटी ने फोन किया था, पैसे दे जाओ, नहीं तो मार देंगे'
गांव घोड़ेनब निवासी राम सिंह ने बताया, उन्होंने अपनी बेटी सुखदीप कौर (21) की शादी 4 फरवरी 2018 को दौला सिंह वाला के गुरप्रीत सिंह से की थी। शादी में उन्होंने अपनी हैसियत से भी बढ़ कर दहेज दिया था। बावजूद शादी के एक महीने बाद ही उसकी बेटी का फोन आया था कि उसके ससुराल वालों ने साथ लगती कोई जमीन लेनी है, जिसके लिए वह पैसे मांग रहे हैं। वीरवार को बेटी ने फोन कर बताया कि ससुराल परिवार पैसों की जिद्द पर अड़ा है।
आप पैसे दे जाओ वर्ना वह उसे जान से मार देंगे, परंतु उसने बेटी की बात को गंभीरता से नहीं लिया। वीरवार शाम को ही 5 बजे उसे फोन आया कि उनकी बेटी को ससुराल परिवार की ओर से मार दिया गया है। जब वह गणमान्य व्यक्तियों को लेकर गांव दौला सिंह वाला पहुंचे तो उसकी लड़की सुखदीप कौर की लाश कमरे में खून से लथपथ पड़ी थी। बेड पर 12 बोर की बंदूक भी पड़ी थी। कमरे में बुरी तरह से खून बिखरा पड़ा था। राम सिंह ने आरोप लगाया कि जमीन के लिए पैसे नहीं देने पर ससुराल परिवार की ओर से उसकी बेटी को गोली मार कर मौत के घाट उतार दिया है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.