पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

दहेज के लिए बहू के हाथ-पैर काटे, फिर जहर देकर हत्या

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

केसरिया (पूर्वी चम्पारण). केसरिया थाना क्षेत्र की रघुनाथपुर पंचायत के कटहरिया गांव में दहेज के लिए ससुराल वालों ने एक महिला के हाथ-पांव काट दिए। उसके बाद उसे जहर देकर मार डाला। साक्ष्य छुपाने के लिए घर से दो किलोमीटर की दूरी पर शव ले जाकर जलाने लगे। इस बीच विवाहिता की हत्या की सूचना मायके वालों को लग गई। परिजनों ने घटनास्थल पर पहुंच कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर अधजले शव को कब्जे में लिया, फिर पोस्टमार्टम कराया। आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

 


- मृतक के पिता पीपरा कोठी थाना क्षेत्र के पंडितपुर निवासी तुलसी साह ने थाना में आवेदन देकर पुत्री मधु देवी की हत्या करने के मामले में दामाद विनोद साह, मुकेश साह, समधन मधु देवी, सतेन्द्र साह, दिनेश साह, मोती साह, किशुनदेव  साह, अमरेन्द्र साह, नरेन्द्र साह समेत 13 लोगों को आरोपी बनाया है।

- कहा है कि शादी के कुछ माह बाद से दहेज में मधु के ससुराल वाले मोटरसाइकिल की मांग कर रहे थे। 18 मई को मधु ने फोन कर बताया था कि बाइक दे दीजिए नहीं तो ससुराल वाले उसकी हत्या कर देंगे। 19 को बेटी के घर कटहरिया पहुंचे तो परिजन घर बंद कर फ़रार हो गए थे। गांव वालों से पूछताछ की किसी ने कुछ नहीं बताया। ढूंढ़ते हुए चंवर पहुंचे तो वहां ससुराल वाले शव को जला रहे थे। उसे देखते ही परिजन भाग निकले। उसकी बेटी के हाथ-पांव कटे थे। पिता के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। 

 

 

खबरें और भी हैं...