पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Ranchi News Newly Opened Drug Store In Rims Campus Medicines To Be Available At 85 Discount

रिम्स कैंपस में नए रूप में खुली दवाई दाेस्त की दुकान, 85% छूट पर मिलेंगी दवाइयां

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सीएस बोले...सभी अस्पतालाें में दवाई दाेस्त की दुकानें खुलनी चाहिए

रिम्स कैंपस में पहले से चल रही दवाई दाेस्त के दुकान का विस्तारीकरण कर नया रूप दिया गया। दुकान में मरीजाें काे 85 प्रतिशत छूट पर ब्रांडेड अाैर सस्ती जेनेरिक दवाइयां मिलेंगी। इसकी शुरुआत मुख्य सचिव डाॅ डीके. तिवारी, सचिव नीतिन मदन कुलकर्णी अाैर रिम्स डायरेक्टर डाॅ डीके सिंह ने की।

मुख्य सचिव ने कहा कि देश के हर मेडिकल काॅलेज व अस्पतालाें में दवाई दाेस्त दुकानें खुलनी चाहिए। जहां अच्छी कंपनी के ब्रांडेड सस्ती अाैर जेनेरिक दवाइयां सस्ती दर पर जरूरतमंदाें काे अासानी से मिल सके। चिकित्सा एक एेसा क्षेत्र है,जहां किसी भी व्यक्ति की सेवा करने से दुवाएं ही दुअाएं मिलती हैं। उन्हाेंने बताया कि विदेश में कम बीमारी हाेने का यह एक मुख्य कारण है। वहां के चिकित्सक बहुत कम अाैर सटीक दवा लिखते है। जिससे मरीज जल्द ठीक हाे जाता है अाैर साइड इफेक्ट भी नहीं हाेते हैं। माैके पर अधीक्षक डाॅ विवेक कश्यप, उपाधीक्षक संजय कुमार सहित कई अन्य लाेग माैजूद थे।

खबरें और भी हैं...