पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Chandigarh News 125 Crore House Will Be Agenda For Development Of 13 Villages

13 गांवों की डेवलपमेंट के लिए 125 करोड़ का हाउस में आएगा एजेंडा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

नगर निगम हाउस की 30 मार्च को होने वाली मीटिंग में 13 गांव की डेवलपमेंट के करीब 125 करोड़ के एजेंडा आएंगे। गांव की डेवलपमेंट के लिए 125 करोड़ के एजेंडा हाउस में डिस्कस के बाद अप्रूव होंगे। इस पैसे की प्रशासन से मांग की जाएगी।

प्रशासन ने दिसंबर के अंत में सभी 13 पंचायत भंग करके गांव को जनवरी 2019 में एमसी में शामिल करने की नोटिफिकेशन जारी कर दी थी। इसके बाद इन गांव की डवलपमेंट रूक गई। क्योंकि गांव की डवलपमेंट करवाने के लिए प्रतिनिधि नहीं रहा। न ही प्रशासन की ओर से इन गांव की डवलपमेंट के लिए एमसी को 2019 और 2020 में अतिरिक्त फंड ही दिया गया। ऐसे में बगैर फंड के एमसी इन गांव की डवलपमेंट कैसे करवा पाता। एमसी के पास फंड की कमी होने के बाद दो साल से डवलपमेंट की प्रपोजल रूकी रही हैं। इसको लेकर गांव वासी पंजाब के गवर्नर एवं नगर प्रशासक से मिले। प्रशासक ने निगम कमिश्नर को डायरेक्शन दी थी कि गांव की डवलपमेंट के लिए नॉमिनेटेड काउंसलर की चेयरमैन में विलेज डवलपमेंट कमेटी गठित करे। कमेटी गठित हो गई। नॉमिनेटेड काउंसलर एक एक करके गांव में जाने लगे। इसी बीच मेयर राजबाला मलिक ने ऑफिसरों के साथ गांव किशनगढ़ और धनास का दौरा किया। गांव में होने वाले कामों की रिपोर्ट बनाई।

इसके बाद निगम कमिश्नर केके यादव ने चीफ इंजीनियर शैलेंद्र सिंह को डायरेक्शन दी कि सभी 13 गांव की सीवर, स्टॉर्म, वाटर सप्लाई लाइन बिछाने और रोड रिकार्पेट करवाने का एस्टीमेट बनाएं। चीफ इंजीनियर ने इन चार काम करवाने के लिए करीब 125 करोड़ एस्टीमेट बनने की बात कही। इस पैसे को प्रशासन से मांगने संबंधी लेटर भी चीफ इंजीनियर की ओर से लिखा गया। लेकिन प्रशासक वीपी सिंह बदनोर ने पिछले शनिवार मेयर राजबाला के साथ मीटिंग के दौरान एमसी को 132 करोड़ देने का आश्वासन दिया। साथ ही 13 गांव की डेवलपमेंट संबंधी निगम कमिश्नर को कह दिया कि इसके लिए हाउस से प्रपोजल पास करके भेज दो। उतना पैसा रिलीज किया जाएगा।

हर गांव में एवरेज 10 करोड़ खर्च आएगा

मेयर के दौरे के दौरान चीफ इंजीनियर शैलेंद्र सिंह ने देखा कि हर गांव की सीवर, स्टॉर्म और वाटर लाइन चेंज की जानी हैं। हर गांव में एवरेज 10 करोड़ खर्च आएगा। यानि 13 गांव की डेवलपमेंट पर 125 करोड़ खर्च आएगा। इसकी डिमांड एमसी की ओर से पिछले महीने ही बनाकर प्रशासन के पास भेजी गई। अब एमसी हाउस में पास करके एजेंडा के तौर पर प्रशासन के पास भेजेगा। प्रशासन से गांव की डेवलपमेंट के लिए 125 करोड़ की मांग करेगा। इन डेवलपमेंट वर्क के एस्टीमेट बनाने में एमसी के पब्लिक हेल्थ, रोड और इलेक्ट्रिकल विंग के इंजीनियर लगे हैं। एस्टीमेट बनते ही हाउस मीटिंग में जाएगा। मेयर राजबाला मलिक का कहना है कि इस बार 30 मार्च को हाउस मीटिंग में 13 गांव की डेवलपमेंट का एजेंडा आ रहा है। डेवलपमेंट पर 125 करोड़ खर्च आएगा। इसे हाउस से पास करके प्रशासन से मांगा जाएगा।
खबरें और भी हैं...