पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Chandigarh News 18 Departments Of Unions Protest Against Mc In Protest Against Smart Watch

स्मार्ट घड़ी के विराेध में 18 विभागाें की कर्मी यूनियनों ने एमसी के अागे दिया धरना

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

चंडीगढ़| स्मार्ट घड़ी के विरोध में वीरवार को सेक्टर-17 एमसी ऑफिस के आगे 18 विभागों की कर्मचारी यूनियनों ने धरना एवं प्रदर्शन किया। इसका आह्वान फेडरेशन ऑफ यूटी इम्प्लाइज एंड वर्कर्स चंडीगढ की ओर से किया गया। धरने में महिला कर्मचारी भी शामिल थी। धरने के दौरान फेडरेशन के प्रतिनिधिमंडल ने होम सेक्रेटरी को ज्ञापन दिया। कहा कि 16 मार्च को प्रशासक के सलाहकार से मिलकर ज्ञापन सौंपा जाएगा। इसके बाद भी घड़ी बांधने का फैसला वापिस नहीं लिया गया तो फेडरेशन संघर्ष का ऐलान करेगी।

फेडरेशन के प्रधान रघुबीर चंद, जनरल सेक्रेटरी गाेपाल दत्त जाेशी, सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रधान कृष्ण चड्‌ढा, ओमपाल चावर अादि अन्य कर्मचारी नेताओं ने एमसी के फैसले को भेदभावपूर्ण व गुलामी का प्रतीक बताया।
खबरें और भी हैं...