पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

एयरलाइंस बुकिंग में 30 से 40 फीसदी की गिरावट

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
{कोरोना वायरस के चलते आईपीएल स्थगित, अब 15 अप्रैल से शुरू हो सकते हैं मैच


कोरोना वायरस का एविएशन इंडस्ट्री पर बहुत ज्यादा असर पड़ा है। लोग बुकिंग कम कैंसिलेशन ज्यादा करा रहे हैं। एयर इंडिया के सेक्टर-34 ऑफिस में सुबह से कैंसिलेशन करवाने आने वाले यात्रियों की कतार लग रही है। लोग जिनकी दिल्ली से विदेश जाने की बुकिंग है, कोरोना वायरस के भय के चलते वह लोग अब बुकिंग कराने नहीं बल्कि कैंसिलेशन करवाने आ रहे हैं। अकेले एयर इंडिया की रोजाना 100 से 150 इंटरनेशनल कैंसिलेशन हो रही हैं। एयरपोर्ट पर वर्षों से कार्यरत कर्मचारियों का कहना है कि जिन दिनों 22 फ्लाइट्स होती थीं, उस समय एयरपोर्ट से जितने पैसेंजर जाते थे, आज 44 फ्लाइट्स हो गई हैं आज उससे भी कम पैसेंजर जा रहे हैं। इसका इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है। बीते शुक्रवार को शाम 7.40 पर नई दिल्ली से चंडीगढ़ आने वाली फ्लाइट में मात्र 11 पैसेंजर ही आए। विदेश यात्रा पर तो लोगों ने जाना बंद कर ही दिया है, लेकिन कोरोना का भय अब डोमेस्टिक फ्लाइट्स पर भी देखने को मिल रहा है। शीतल ट्रेवल्स के डायरेक्टर वनीत शर्मा ने बताया कि इन दिनों डोमेस्टिक सेक्टर में भी बुकिंग में 25 से 30 फीसदी कमी देखने को मिली है। इन दिनों लोग समर में घूमने जाने की प्लानिंग कर बुकिंग कराते हैं। लेकिन इस समय फ्यूचर की कोई बुकिंग नहीं करा रहे हैं। कोरोना वायरस को महामारी घोषित होने के बाद से सरकार की ओर से कोरोना वायरस के जहां से ज्यादा मरीज आ रहे हैं वहां के लिए फ्लाइट्स बंद कर दी। उसके बाद अब ज्यादातर लोग बुकिंग के लिए वही आ रहे हैं जो भारत आ गए थे, अब वापस जाना चाहते हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार इंटरनेशनल फ्लाइट्स की बुकिंग भी 50 फीसदी से कम हो गई है।

पंजाब सरकार लगा सकती है आईपीएल टिकट सेल पर बैन


स्पोर्ट्स रिपोर्टर | चंडीगढ़

इंडियन प्रीमियर लीग(आईपीएल) पर भी कोरोना का साया मंडरा रहा है और किंग्स इलेवन पंजाब को अपने होम ग्राउंड पर उतरने के लिए इंतजार करना पड़ेगा। बीसीसीआई ने 29 मार्च से शुरू होने वाले आईपीएल मैचों को अब 15 अप्रैल से कराने का फैसला किया है। वहीं दूसरी ओर पंजाब सरकार आईपीएल की टिकट सेल पर बैन लगाने की तैयारी कर रही है। दुनिया भर के स्पोर्ट्स इवेंट इस खतरनाक वायरस के कारण रद्द किए जा रहे हैं और अब आईपीएल की बारी है। बीसीसीआई ने आईपीएल को अब 15 अप्रैल से कराने का फैसला किया है। बोर्ड ने कहा कि सभी की सेहत इस समय जरूरी है और ये भी जरूरी है कि आईपीएल फैंस सुरक्षित रहें। हमने इसी कारण आईपीएल के मुकाबलों को बाद में कराने का फैसला किया है। इस खतरनाक वायरस को डब्ल्यूएचओ महामारी घोषित कर चुका है और विश्व में अभी तक 4 हजार से ज्यादा मौतें हो चुकी हैं। बोर्ड ने विदेशी खिलाड़ियों को वीजा देने से भी इंकार कर दिया है। बोर्ड के निर्णय से पहले कई स्टेट आईपीएल मैचों की मेजबानी के साथ साथ टिकट सेल पर बैन लगा चुके हैं। पंजाब के स्पोर्ट्स मिनिस्टर राणा गुरमीत सिंह सोढी भी इस पर काम कर रहे हैं। हम टूर्नामेंट के लिए दरवाजे बंद भी रख सकते हैं। टिकट सेल पर उन्होंने कहा कि हम उसे बैन करने पर विचार कर रहे हैं। इस मुश्किल भरी स्थिति को हम गंभीरता से देख रहे हैं। आईपीएल के आगाज को स्थगित कर दिया गया है और हम आने वाली स्थिति के आधार पर अब निर्णय लेंगे। इससे पहले महाराष्ट्र और बंगाल ने आईपीएल टिकट सेल पर बैन लगा दिया है। वहीं दिल्ली के साथ साथ कर्नाटक सरकार ने अपने क्रिकेट ग्राउंड पर आईपीएल मैच होस्ट करने से भी इंकार किया है।

} डोमेस्टिक फेयर भी हुए कम

वायरस के भय से लोग अब डोमेस्टिक फ्लाइट्स में भी सफर करने से बच रहे हैं। यही वजह है कि सीटें उपलब्ध होने की वजह से डोमेस्टिक फ्लाइट्स के फेयर भी कम हो गए हैं। चंडीगढ़ गोवा का फेयर जो कि 15 हजार रुपए तक पहुंच गया था, वही इन दिनों रिटर्न टिकट 9 हजार रुपए में मिल रहा है। इसके अलावा मुंबई का टिकट भी 5000 रुपए में मिल रहा है। आम दिनों में मुंबई का एक तरफ का फेयर 7 से 8 हजार रुपए तक होता है। पुणे का फेयर भी इन दिनाें पांच हजार रुपए से कम में मिल रहा है। जो कि सात से 8 हजार रुपए होता था।

हाईकोर्ट बार एसोसिएशन ने चीफ जस्टिस से किया आग्रह- सिर्फ जरूरी केस ही सुने जाएं

हाईकोर्ट बार एसोसिएशन की एग्जीक्यूटिव कमेटी ने शुक्रवार को मीटिंग कर हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस और उनके साथ दो वरिष्ठतम जजों को आग्रह किया है कि कोरोना वायरस के चलते कोर्ट रूम में एक वकील के साथ एक मुवक्किल को ही आने की अनुमति दी जाए। इसके अलावा अर्जेंट केसों पर ही सुनवाई की जाए और कोर्ट का काम सीमित रखा जाए।

पेक ने बाहर के लोगों की एंट्री पर लगाई रोक

पेक में अब ऐसा कोई प्रोग्राम नहीं होगा, जिसमें 120 से ज्यादा लोग मौजूद हों। ये आदेश शुक्रवार को जारी कर दिए गए। पेक ने अपने सभी प्रोग्राम रद कर दिए हैं। कहा है कि जितने भी सेमिनार, वर्कशॉप आदि होने हैं, उसमें पेक के अलावा बाहर का कोई व्यक्ति भाग नहीं लेगा। क्योंकि क्लासेज जारी हैं और 120 की क्लास होती है, इसलिए काॅन्फ्रेंस, सेमिनार आदि की लिमिट भी यही रखी गई है। अप्रैल में होने वाले ओपन हाउस अौर इंटरप्रिन्योरशिप सेल की ओर से होने वाली ई-समिट को फिलहाल पोस्टपोन कर दिया गया है। साइंस डे 28 फरवरी के बजाय वीरवार को मनाया गया, जिसमें क्रिक के सभी इंस्टीट्यूट्स को इनवाइट किया जाता है, लेकिन इस बार बाहर से कोई इनवाइट नहीं किया गया था। इसी बीच स्टूडेंट्स और स्टाफ के लिए सेनेटाइजर की खरीद भी कर ली गई है। पीयू में काेरोेना वायरस को लेकर सबसे ज्यादा लापरवाही बरतने वाले यूनिवर्सिटी बिजनेस स्कूल (यूबीएस) ने इसी महीने में होने वाले अपने दो सेमिनार स्थगित कर दिए हैं। इसी महीने के अंत में होने वाली फेयरवैल को कैंसिल करने का नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया है।

विदेश से आने वाले हाईरिस्क पेशेंट्स के लिए 300 बेड का कोरैंटिन सेंटर तैयार

मोहाली/बनूड़ | केंद्र सरकार के स्वास्थ्य विभाग की कोविड-19 को लेकर तैयार किए गए कंटोनमेंट प्लान के तहत बनूड-राजपुरा रोड पर स्थित पूरे ज्ञान सागर मेडिकल कॉलेज एंड अस्पताल को आइसोलेशन फैसिलिटी से लैस किया गया है। एयरपोर्ट से करीब 28 किलोमीटर दूर इस अस्पताल में 300 बेड का यह कोरैंटिन सेंटर करोना वायरस के मरीजों या संदिग्धों के लिए हमेशा तैयार रहेंगे। इसके लिए प्रिंसिपल सेक्रेटरी डिपार्टमेंट ऑफ हेल्थ एंड फैमिली वेलफेयर अनुराग अग्रवाल की ओर से इसकी नोटिफिकेशन भी कर दी गई है। यह अस्पताल डॉयरेक्टर हेल्थ सविर्सिज के निर्देश पर काम करेगा। विदेश से एयरपोर्ट के माध्यम ये यहां आने वाले जो भी संदिग्ध मरीज होगा उसको यहां पर ले जाया जाएगा। यह अस्पताल पंजाब का पहला ऐसा अस्पताल होगा जो अब करोना से संबंधित की कार्य करेगा। इसके साथ ही प्रशासन की ओर से मोहाली के आसपास स्थित यूनिवर्सिटीज व बड़े कॉलेजेज में भी करोना बार्डस बनाने के लिए जगह रिजर्व रखने को कहा गया है। स्वास्थ्य विभाग ने जिले के सभी सरकारी अस्पतालों तथा प्राइवेट अस्पतालों को भी अपने यहां 2 से लेकर 4 तक करोना बैड रिजर्व रखने के निर्देश दिए हैं। ज्ञान सागर मेडिकल कॉलेज एंड अस्पताल के प्रिंसिपल डॉक्टर एएस सेखों ने बताया कि करोना वाईरस के संभावी खतरों के बचाव को देखते हुए बनूड़ के ज्ञान सागर हास्पिटल में कोरनटाईन सेंटर बनाया गया है। जिस में हास्पिटल मैनेजमैंट ने तीन सौ बेड की फेसिलिटी है जिसमें दस बेड आईसीयू में बनाए गए हैं।

कोरोना पर गाइडलाइन के बावजूद करवाए प्रोग्राम

यूनिवर्सिटी बंद करने पर फैसला सोमवार को

पंजाब यूनिवर्सिटी में कोरोना वायरस से संबंधित यूजीसी की गाइडलाइन और वीरवार को जारी हुए आदेश के बावजूद कई विभागों में प्रोग्राम करवाए गए। डिपार्टमेंट ऑफ उर्दू में स्पेशल लेक्चर हुआ तो यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ लीगल स्टडीज में स्टूडेंट्स का फेस्ट चल रहा था। हालांकि बारिश के कारण पार्टिसिपेशन काफी कम थी। डिपार्टमेंट ऑफ पंजाबी में भी लेक्चर हुआ।

पंजाब सरकार की ओर से राज्य के सभी कॉलेज और यूनिवर्सिटी बंद करने के बाद अब पंजाब यूनिवर्सिटी को भी शटडाउन करने पर फैसला सोमवार को होगा। रजिस्ट्रार प्रोफेसर कर्मजीत सिंह ने कहा कि शनिवार और रविवार को छुट्टी है और उसके बाद ही इस बारे में डिसीजन हो सकेगा फिलहाल यूटी गवर्नमेंट ने सिर्फ स्कूल बंद करने की ही आदेश जारी किए हैंं।

प्रशासन में क्लर्कों और स्टेनो की रिक्रूटमेंट प्रोसेस को भी रोका जाए

हाईकोर्ट में एडवोकेट अखिल आहुजा ने प्रशासक, एडवाइजर व बाकी आॅफिसर्स को लेटर भेजा है। उन्होंने लिखा है कि कोराना वायरस के चलते इस रिक्रूटमेंट प्रोसेस को फिलहाल रोकना चाहिए। इसमें रिटन एग्जाम हो चुका है, जिसके बाद जिन एप्लीकेंट्स को शाॅर्टलिस्ट किया गया है, उनका कंप्यूटर टेस्ट इसी महीने 22 और 23 मार्च को हना है। इस लैटर में लिखा गया है कि इन भर्तियों के लिए न सिर्फ चंडीगढ़ बल्कि कई राज्यों से एप्लीकेंट शामिल हुए थे और अब ये कंप्यूटर टेस्ट अगर फिलहाल रोका नहीं जाता है तो कई राज्यों से ये युवा यहां पर पहुंचेंगे जिसके चलते परेशानी हो सकती है इसलिए इस रिक्रूटमेंट प्रोसेस को फिलहाल रोकने की मांग की गई है।

कई अन्य टूर्नामेंट भी हुए स्थगित|आईपीएल के साथ साथ कई और स्पोर्ट्स इवेंट्स पर भी कोरोना वायरस का असर पड़ा है। उन्हें पोस्टपोंड कर दिया गया है। प्रोफेशनल गोल्फ टूर ऑफ इंडिया(पीजीटीआई) ने साफ कर दिया है कि उनके आने वाले सभी गोल्फ इवेंट अब नहीं खेले जाएंगे। जब तक सरकार सब कुछ ठीक होने की बात नहीं कहती तब तक किसी टूर को नहीं खेला जाएगा। वहीं ऑल इंडिया टेनिस एसोसिएशन(एआईटीए) ने भी 12 मार्च से सभी प्रकार के इवेंट्स को पोस्टपोंड करने का फैसला शुरू किया है। 16 मार्च से उनका डोमेस्टिक कैलेंडर शुरू होना था।

शताब्दी सहित ट्रेनों में हो रही है फ्यूमीगेशन


कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए रेलवे ने भी कमर कस ली है। रेलवे लग्जरी और प्राइमरी बेस्ड ट्रेनों में फ्यूमीगेशन शुरू कर दिया है। उत्तर रेलवे अंबाला मंडल के एडीआरएम करण सिंह ने बताया कि चंडीगढ़ से नई दिल्ली के बीच चलने वाली शताब्दी एक्सप्रेस जो कि दोपहर 12 बजे यहां से चलती है। उसमें फ्यूमीगेशन यानी उसे सेनिटाइज किया जा रहा है। चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन की वॉशिंग लाइन में इसका फ्यूमीगेशन किया जा रहा है।

अब बस हाथ जोड़ नमस्ते कहें...
खबरें और भी हैं...