पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

अधिकारहीन महिलाओं को सशक्त करने के लिए ‘गुलाबी गैंग’ लॉन्च

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

शहर की स्वयंसेवी संस्था युवसत्ता की ओर से महिलाओं को सशक्त करने के उद्देश्य से बुधवार को चंडीगढ़ स्टेट एड्स कंट्रोल सोसायटी के सहयोग से ‘गुलाबी गैंग’ लांच किया गया। वहीं, पिकाडली स्कवेयर मॉल ने इस कॉज़ का समर्थन करते हुए और अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को मनाते हुए बापूधाम कालोनी, कालोनी नंबर चार, मनीमाजरा और दड़वा गांव में रहने वाली करीब 250 अधिकारहीन महिलाओं को फिल्म ‘बागी 3’ फ्री में दिखाई। इन महिलाओं का चयन एचआईवी/ एड्स अवेयरनेस प्रोजेक्ट के तहत किया गया था जो कि युवसत्ता इन क्षेत्रों में चंडीगढ़ स्टेट एड्स कंट्रोल सोसाइटी-सीएसएसीएस के साथ मिल कर संचालित कर रहा है।

इस मौके पर उपस्थित प्रमुख लोगों में समाजसेविका और पूर्व राष्ट्रपति स्वर्गीय डॉ.शंकर दयाल शर्मा की बेटी जयश्री शर्मा, सीएसएसीएस की डिप्टी डायरेक्टर टीनू खन्ना और युवसत्ता के संयोजक प्रमोद शर्मा शामिल थे। टीनू खन्ना ने इस अवसर पर गुलाबी गैंग कंसेप्ट के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि महिलाओं के खिलाफ बढ़ती घरेलू हिंसा और अन्य तरह की हिंसा के लिए यह उनकी प्रतिक्रिया है। युवसत्ता-चंडीगढ़ का गुलाबी गैंग यह संकेत है कि महिलाएं अब अपने धैर्य की सीमा तक पहुंच गई हैं। लेकिन, अब उनके लिए एक उम्मीद जगनी चाहिए। महिलाओं को सशक्त करने के लिए गुलाबी गैंग के सुझाव की प्रशंसा करते हुए कहा कि जयश्री शर्मा ने कहा कि हमने हाल ही में 8 मार्च को महिला दिवस मनाया था। भारत की महिलाएँ, जिनमें देश की आधी आबादी शामिल है, के सामाजिक और आर्थिक स्थिति की प्रगति का जायजा लेने का यह सही समय है। यह बहुत ही दुखद है कि उच्च उपलब्धियां हासिल करने वाली कुछ महिलाओं को छोड़कर देश में महिलाओं को अभी भी पेशेवर और सार्वजनिक जीवन में कम आंका जाता है। भारत में महिलाओं को सशक्त करना एक बड़ी चुनौती है जिसे अकेला सरकार पर नहीं छोड़ा जा सकता है और हम में से प्रत्येक को एक बेहतर भारत की दिशा में योगदान देना चाहिए।

खबरें और भी हैं...