पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

58 ब्रह्माकुमारी बहनों ने किया ईश्वर समर्पण

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

इंटरनेशनल वुमंस डे के अवसर पर ब्रह्माकुमारी संस्था द्वारा चंडीगढ़ के सेक्टर-34 मेला ग्राउंड में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जिसमें हजारों लोगों ने भाग लिया।

कार्यक्रम में विशेष अतिथियों में पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट के जस्टिस राजन गुप्ता, मेयर राजबाला मलिक, मेजर जनरल एमएस कांडल, अमर सिंह चौधरी, हरजिन्दर कौर तथा संजय टंडन उपस्थित रहे। राजयोगिनी दादी र| मोहिनी जी, ब्रह्माकुमारी राजयोगिनी चक्रधारी दीदी जी, नार्थ ज़ोन के डायरेक्टर भ्राता अमीर चन्द, चंडीगढ़ सर्कल की डायरेक्टर बीके उत्तरा दीदी भी मंच पर मौजूद रहे। मंच का संचालन बी के अनीता दीदी ने किया।

दुनिया निश्चित बदलेगी, शुभ बोलते रहें, बढ़ते रहें

ब्रह्माकुमारी संस्था की सह प्रशासिका दादी र| मोहिनी जी ने जनसमूह को प्रेरणा देते हुए ओम शांति के वास्तविक अर्थ को अपने हृदय में सहज रूप में स्थित करने की बात कही। उन्होंने कहा कि मैं आत्मा जो शुद्ध शक्ति स्वरूप हूं, शरीर को धारण कर सृष्टि मंच पर आई हूं, मुझे ऐसे ही कर्तव्य करना है जिससे सर्व को लाभ मिले, सर्व को संतुष्टि मिले। हम दुनियादारी को तो समझते हैं व परमात्मा के वचनों को भी सुनते और मानते हैं लेकिन उन वचनों की धारण नहीं करते। परमात्मा अपने वचन हमें गुप्त रूप में सुनाते हैं ।

हिमाचल व जम्मू कश्मीर से आई ब्रह्माकुमारी बहनें

चंडीगढ़, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल व जम्मू कश्मीर से आई 58 ब्रह्माकुमारी बहनों ने अपना सम्पूर्ण जीवन संस्था के साथ समर्पित रूप से जुड़कर जन व समाज कल्याण के लिए अर्पित करने के लिए शपथ ली और परमात्मा शिव की प्रतिमा को माला पहनाई। ये सभी बहनें 5 वर्षों से अधिक समय विभिन्न सेवा केन्द्रों पर संस्था के नियमों का पालन करते हुए बिता चुकी हैं। इन समर्पित बहनों के माता-पिता ने भी सहर्ष अपनी कन्याओं के समर्पण पर अपनी स्वीकृति दी। इनके अतिरिक्त 100 से अधिक उन बहनों ने भी शपथ ली जो आने वाले समय में अपना जीवन प्रभु अर्पण करेंगी।
खबरें और भी हैं...