एसजीजीएस कॉलेज में 65 यूनिट रक्त एकत्र
श्री गुरु गोबिंद सिंह कॉलेज सेक्टर 26 चंडीगढ़ में सरदार कुंदन सिंह सज्जन द्वारा पांच सदस्यीय कनाडा के प्रतिनिधिमंडल ने दौरा किया। उन्होंने ब्लड ट्रांसफ्यूजन विभाग, पीजीआई, चंडीगढ़ के साथ कॉलेज की एनएसएस इकाई द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर का उद्घाटन किया। सरदार कुंदन सिंह सज्जन, प्रमुख सेवादार, श्री गुरु सिंह सभा, सरी, और खालसा दीवान सोसाइटी, वैंकूवर, कनाडा, हरजीत सिंह सज्जन के पिता, रक्षा मंत्री, कनाडा को कॉलेज प्रबंधन, सिकंदर एजुकेशनल सोसाइटी द्वारा सम्मानित किया। इस दौरान 65 यूनिट रक्त एकत्र किया। एसबीपी समूह, मोहाली ने शिविर को प्रायोजित किया। एनएसएस स्वयंसेवकों द्वारा कैंसर रोगियों की मदद को चैरिटी स्टाल लगाया। जीएस. बराड़, अध्यक्ष एसईएस, कर्नल जेएस बाला, सचिव सेस्वेरी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में हिस्सा लेता पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल।