पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Chandigarh News 70 Drops Of Mercury Due To Rain Weather Expected To Be Clear From Today

बारिश से 70 गिरा पारा, आज से मौसम साफ होने के आसार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

शुक्रवार देर रात शहर में तेज हवाओं के साथ अच्छी बारिश हुई। बारिश का सिलसिला शनिवार सुबह रुक-रुक कर जारी रहा। मौसम विभाग के अनुसार बीती रात 8.30 बजे से शनिवार शाम 5:30 बजे तक शहर में 16 एमएम बारिश दर्ज की गई। बारिश के चलते शनिवार को दिन में ठंड महसूस हुई। दिन का तापमान सामान्य से सात डिग्री कम दर्ज किया गया। दिनभर शीतलहर चली। शहर में 50 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चलीं। वहीं शनिवार को दिन का अधिकतम तापमान 20 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 7 डिग्री कम रहा। वहीं शुक्रवार रात का न्यूनतम तापमान 12.7 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के चंडीगढ़ केंद्र के निदेशक सुरेंद्र पाल ने बताया कि रविवार से मौसम साफ हो जाएगा।

इसलिए आया मौसम में बदलाव


पाल ने बताया कि अरेबियन सी से हवाएं उठ रही हैं। जिसकी वजह से वेस्टर्न डिस्टरबेंस की इंटेंसिटी ज्यादा है। यही वजह है कि मार्च में अभी तक 72 एमएम बारिश हो चुकी है। 13 दिन में तीन वेस्टर्न डिस्टरबेंस आ चुके हैं।

खबरें और भी हैं...