खेलने गया 9 साल का बच्चा हुआ लापता
घर से खेलने के लिए निकला एक 9 साल का बच्चा लापता हो गया है। मामले में सेक्टर-31 थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अब पुलिस बच्चे के हुलिए को शहर में अलग अलग जगहों पर वायरलेस कर रही है ताकि उसे बरामद किया जा सके। इसके अलावा बच्चे के फोटो को अलग अलग पुलिस स्टेशन के साथ शेयर कर रही है। बताया कि घटना आईटीबीपी कैम्प बहलाना की है। जहां पर बच्चा घर से खेलने के लिए निकला था। लेकिन वह दोबारा घर नहीं पहुंचा। पहले तो घरवालों ने अपने स्तर पर उसकी तलाश की लेकिन जब कुछ पता नहीं लग पाया तो मामले में शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस को शिकायत के बच्चे के पिता के दोस्त एएसआई ने दी है।