पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Chandigarh News 99 Thousand Left From The Account Of Olympian Milkha Singh39s Wife

ओलिंपियन मिल्खा सिंह की पत्नी के अकाउंट से निकले 99 हजार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

फ्लाइंग सिख मिल्खा सिंह की प|ी निर्मल कौर के अकाउंट से किसी अज्ञात शख्स ने 99 हजार 900 रुपए की ठगी कर ली। साइबर सेल ने जांच शुरू कर दी है और जिस अकाउंट में यह नकदी गई है, उसे सीज करवा दिया गया है।

मिल्खा सिंह के घर में दो पेट डॉग हैं। तीन दिन पहले सेक्टर-30 में एक पालतू कुत्ते ने एक लड़की पर हमला कर दिया था। यह खबर पढ़कर निर्मल कौर ने अपने ड्राइवर से बोला कि वह अपने पेट डॉग को एमसी अॉफिस में जाकर रजिस्टर करवा दे। ड्राइवर ने जवाब दिया कि वह अॉनलाइन पेमेंट कर देगा। उसने निर्मल कौर के फोन से अॉनलाइन पेमेंट करनी शुरू कर दी। ड्राइवर ने गूगल पर अॉनलाइन पेट रजिस्ट्रेशन चंडीगढ़ लिखा। इस पर उनके सामने एक लिंक आ गया।

ड्राइवर ने लिंक के आधार पर जो डिटेल मांगी गई थी, वह भर दी। थोड़ी देर बाद उन्हें एक ओटीपी आया, उसने वह भी दे दिया। इसके तुरंत बाद बैंक अकाउंट से नकदी निकल गई। जैसे ही निर्मल कौर के फोन पर इसका मैसेज आया तो वे समझ गई कि उनके साथ ठगी हो गई है। उन्होंने पहले अपने बैंक को फोन कर अपने क्रेडिट कार्ड व अन्य डेबिट कार्ड को ब्लॉक करवाया। फिर साइबर सेल में शिकायत दी। कलकत्ता के अकाउंट में यह नकदी गई है। उस अकाउंट को अॉपरेट करने वाले भी कलकत्ता से ही है।

निर्मल कौर अॉनलाइन पेमेंट नहीं करती हैं। उनका ड्राइवर ही अॉनलाइन पेमेंट करता है। उन्होंने अपने ड्राइवर से पहले बोला था कि वह एमसी अॉफिस जाकर फॉर्म लेकर आए और फिर उसे भर दे। लेकिन ड्राइवर ने बोला कि वह अॉनलाइन पेमेंट कर देगा।

}दो गलतियों की वजह से हुई ठगी

यदि आप अॉनलाइन कोई पेमेंट करना चाहते हैं तो पहले सीधा संबंधित साइट ही खोलें। इस केस में निर्मल कौर के ड्राइवर ने एमसी की साइट नहीं खोली। उसने गूगल पर लिखा ‘अॉनलाइन पेट रजिस्ट्रेशन’। जो लिंक आए वे क्लिक कर दिए। ऐसा बिल्कुल न करें।

}ओटीपी नंबर किसी को न दें...

कभी भी कोई दूसरा ओटीपी मांगे तो उसे न दें। इस केस में ओटीपी शेयर किया गया है। ड्राइवर को एेसा नहीं करना चाहिए था। अभी पेट रजिस्ट्रेशन के लिए सिर्फ आप अॉनलाइन फॉर्म निकालकर उसे खुद जमा करवाना होता है। चंडीगढ़ में अॉनलाइन पेमेंट का सीधा कोई लिंक नहीं है।
खबरें और भी हैं...