पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पैसे और आपके रिश्ते के बारे में लिखी किताब

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सिटी रिपोर्टर | चंडीगढ़

पैसे को दुनिया की सभी समस्याओं का समाधान माना जाता है। आज के समय में हर कोई पैसे के बारे में सोचता है। इसलिए मैंने यह किताब लिखी है। यह कहना है लेखक मणिकरण सिंगल का। हाल ही में चंडीगढ़ प्रेस क्लब में इनकी किताब \\\'द आर्ट ऑफ बीइंग गुड विद मनी\\\' का विमोचन उनके पिता सुरेश कुमार सिंघल ने किया। मणिकरण बोले कि हर कोई फाइनेंशियल गोल्स बनाकर चलता है और किसी के पास इतना पैसा होता है कि रात भर वह इसी सोच के साथ निकाल देता है कि इसे कहां पर खर्च करें। इन सब बातों को मैंने अपनी किताब में लिखा है, ताकि लोग पैसे की कीमत को समझें और उसके सम्मान को भी। इसके अलावा यह किताब पैसे के साथ आपके रिश्ते के बारे में भी है। जैसे पैसे के प्रति कैसे जिम्मेदार होना चाहिए और इसे वह सम्मान देना चाहिए जिसके वह हकदार हैं।

New Book
खबरें और भी हैं...