बच्चों को कोरोना के लिए जागरूक करने को तैयार की एक कॉमिक
हेल्थ मिनिस्ट्री ने कोरोना वायरस को लेकर बच्चों को जागरुक करने और इंफेक्शन के बारे में सरल शब्दों में समझाने के लिए एक कॉमिक तैयार की गई है। यह कॉमिक पीजीआई के एन्वायरनमेंट हेल्थ व स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ के एडिशनल प्रो. रविंद्र खेवाल और पीयू की प्रो. सुमन की अाेर से यह काॅमिक तैयार की गई है।
हेल्थ मिनिस्ट्री की ओर से इस कॉमिक की सराहना करते हुए इसे बच्चे की जानकारी बढ़ाने और अवेयर करने में मददगार बताते हुए इसे ट्वीट किया है। हेल्थ मिनिस्ट्री के ट्वीट में कहा गया है कि कॉमिक किड्स, वायु और कोरोना: कौन लड़ाई जीतता है’ कोविड-19 की जानकारी बच्चों के लिए आसान बनाता है। कॉमिक को वेबसाइट (mohfw.gov.in-corona_comic_PGI) से डाउनलोड किया जा सकता है। बड़ों से लेकर बच्चों तक, इन दिनों सबसे ज्यादा चर्चा कोरोना वायरस की हो रही है। वे स्वयं को जागरूक करने के लिए न्यूज
पेपर, सोशल मीडिया और टेलीविजन जैसे मीडिया साधनों का उपयोग कर रहे हैं। 14 वर्ष से कम आयु के बच्चों के लिए कोरोना वायरस चिंता का कारण बन गया है क्योंकि वे समझ नहीं पा रहे
हैं। इसे देखते हुए, पीजीआई और पीयू ने कॉमिक तैयार किया।
पीजीआई में पर्यावरण स्वास्थ्य के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ.रविंद्र खेवाल ने बताया कि आम नागरिकों में कोरोना वायरस को लेकर काफी चिंता है। पेरेंट्स को बच्चों से बात करनी चाहिए और उनके मन में जो भी सवाल है उनका जवाब उनके पास होना चाहिए। इस कॉमिक के माध्यम से हमने यह मैसेज दिया है कि इससे घबराने की जरूरत नहीं है।