- Hindi News
- National
- Chandigarh News Adil Bedi39s Perfect Form Maintained Joint 1 Reached The Spot
आदिल बेदी की परफेक्ट फॉर्म कायम, जॉइंट-1 स्पॉट पर पहुंचे
चंडीगढ़ में होने वाली गोल्फ चैंपियनशिप पोस्टपोन
प्राेफेशनल गोल्फ टूर ऑफ इंडिया(पीजीटीआई) ने कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर 16 मार्च से अपने सभी टूर्नामेंट अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिए। इस घातक बीमारी से अभी तक विश्व भर में 4000 से अधिक लोगों की मौत हो गई है जबकि एक लाख से अधिक लोग संक्रमित हैं। पीजीटीआई सीईओ उत्तम सिंह मुंडी ने कहा, ‘पीजीटीआई प्रोफेशनल्स और पूरी पीजीटीआई टीम की सुरक्षा व स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए मुझे यह सूचित करते हुए खेद हो रहा है कि 16 मार्च 2020 के बाद होने वाले पीजीटीआई के सभी टूर्नामेंट को तब तक स्थगित कर दिया गया है। जब तक कि स्थिति में सुधार नहीं होता और सरकार इसे सुरक्षित घोषित नहीं करती है।’ उन्होंने कहा,‘गुजरात, पुणे, नोएडा और चंडीगढ़ में होने वाली चैंपियनशिप की नई तिथियों पर फैसला करने से पहले हम स्थिति पर करीबी नजर रखते हुए संबंधित बॉडीज से सलाह लेंगे। ’
}रंजीत और युवराज टॉप-29 से बाहर
रंजीत सिंह ने बोगी के साथ शुरुआत करके दूसरे होल पर बर्डी लगाई। वे सेकंड नाइन में दो बर्डी के बाद 137 अंक लेकर 30वें स्थान पर रहे। विक्रांत चोपड़ा, अमनराज और समर्थ द्विवेदी ने 30वें स्थान के साथ दिन का अंत किया। चंडीगढ़ के युवराज सिंह संधू ने दो पार के साथ शुरुआत की और 7वें होल पर उन्हें पहली बर्डी मिली। सेकंड नाइन में उन्होंने चार बर्डी लगाकर 67 का कार्ड खेला। वे 136 अंकों के साथ 34वें स्थान पर रहे। मनन दावर, प्रभागरण, विक्रम राणा और संजय कुमार ने जॉइंट-34वां स्थान हासिल किया। अभिजीत सिंह चड्ढा के साथ साथ अर्जुन सिंह, मनु गंदास, प्रणव कौल, आलाप और अभिषेक कुमार ने 39वें स्थान के साथ दिन का अंत किया।
} करनदीप कोचर रहे 10वें स्थान पर|आदिल के साथ पहले राउंड के बाद जॉइंट-3 पोजिशन पर रहे करनदीप कोचर के शॉट्स सही नहीं रहे और वे 10वें स्थान पर पहुंच गए। कोचर ने पहले दो होल पर पार खेला जबकि तीसरे होल पर उन्हें बर्डी मिली। 7वें होल पर उन्हें दूसरी बर्डी मिली जबकि सेकंड नाइन में उन्होंने एक ही बोगी की। वे 69 के कार्ड के बाद जॉइंट-10वें स्थान पर रहे। मोहम्मद जमाल, राहिल गंगजी, अनुरा रोहन और विराज मडप्पा ने जॉइंट-10वां स्थान हासिल किया। मानव जैनी, गौरव प्रताप सिंह, वीर अहलावत, संजीव कुमार, शमीम खान, अभिनव लोहान, नारी मित्तु, सुमित चौरसिया और एम.धर्मा ने जॉइंट-15वें स्थान के साथ सेकंड राउंड का अंत किया। राजा, कार्तिक शर्मा, दिव्यम, शिवेंद्र सिंह, मुनियप्पा और शंकर दास को 24वां स्थान मिला।
| PGTI Golf| बेदी ने लगाया 65 का कार्ड, उद्यन माने, खलिन जोशी और ओमप्रकाश भी साथ**
}चंडीगढ़. पीजीटीआई बंगाल ओपन गोल्फ चैंपियनशिप में सिटी स्टार आदिल बेदी ने अपनी क्लास दिखाई और पहला स्थान हासिल कर लिया है। उद्यन माने, खलिन जोशी और ओमप्रकाश भी उनके साथ बने हुए हैं। एन तंगराजा, मुकेश कुमार और दिग्विजय सिंह जॉइंट-5 पोजिशन पर रहे जबकि दिपांकर कौशल ने 8वां, चिक्का ने 9वां स्थान हासिल किया। करनदीप कोचर ने 10वें स्थान के साथ दूसरे राउंड का अंत किया। उनके साथ कई अन्य गोल्फर्स भी इसी पायदान पर बने हुए हैं।
आदिल ने दिन की शुरुआत बर्डी के साथ की। अगले पांच होल पर उन्होंने पार खेले। सातवें होल पर आदिल ने बर्डी के साथ कमबैक किया और 8वें होल पर पार लगाने के बाद वे 9वें होल पर बोगी कर बैठे। सेकंड नाइन में भी आदिल ने बर्डी के साथ शुरुआत की। 12वें और 13वें होल पर पार के बाद बेदी ने बर्डी की हैट्रिक लगाई। 13वें, 14वें और 15वें होल पर तीन बर्डी ने आदिल को गेम में वापिस ला खड़ा किया। बेदी ने सेकंड नाइन में 32 अंकों के साथ बोर्ड पर 65 का कार्ड लगाया। वे 10 अंडर के साथ शीर्ष पर रहे। उद्यन माणे और खलिन जोशी ने 63-63 का कार्ड बोर्ड पर लगाया और शीर्ष स्थान हासिल कर लिया। ओम प्रकाश चौहान भी जॉइंट-1 पर बने हुए हैं। माणे ने दिन के अंत में सात बर्डी जड़ी जबकि खलिन ने 8 बर्डी लगाई। ओमप्रकाश ने सात बर्डी लगाकर लीड बनाई।
दिग्विजय सिंह 5वें स्थान पर पहुंचे: दिग्विजय सिंह ने पहले दिन 62 का कार्ड लगाकर सभी को हैरान किया और टॉप पर जगह बनाई थी। दूसरे दिन उनके शॉट्स सही नहीं रहे और पहले तीन होल पर उन्हें पार मिले। चौथे होल पर बर्डी लगाने के बाद पांच पार उन्होंने लगाए। सेकंड नाइन में दिग्विजय सिंह ने दो बर्डी और दाे बोगी के बाद 5वां स्थान हासिल किया। उनके साथ एन.तंगराजा और मुकेश कुमार ने भी जॉइंट-5वां स्थान हासिल किया। दीपांकर कौशल ने सेकंड राउंड में 8 बर्डी के साथ 62 का कार्ड लगाकर 8वां स्थान अपने नाम किया जबकि चिक्का ने 7 बर्डी लगाने के बाद नौवां स्थान हासिल किया।