पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

आदिल बेदी की टॉप पोजिशन कायम, कोचर जॉइंट-11 पर

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
} करनदीप कोचर ने लगाया 69 का कार्ड...

चंडीगढ़ के करनदीप कोचर ने दिन का अंत 69 के कार्ड के साथ किया। कोचर ने बर्डी के साथ दिन की शुरुआत की और तीसरे व छठे होल पर वे बोगी कर बैठे। 7वें होल पर बर्डी उन्हें मिली जबकि सेकंड नाइन में दो बर्डी के बाद वे 69 का कार्ड खेलने में सफल रहे। उनके साथ विराज मडप्पा भी रहे।

| Pro Golf Tour|**

{बेदी ने लगाया 67 का कार्ड, उदयन माणे भी जॉइंट-1 पोजिशन पर

}चंडीगढ़. बंगाल ओपन गोल्फ चैंपियनशिप में सिटी स्टार आदिल बेदी ने टॉप पोजिशन कायम रखी है। थर्ड राउंड में बेदी ने 67 का कार्ड लगाया और वे 13 अंडर के साथ पहले स्थान पर रहे। उनके साथ उदयन माणे 67 के कार्ड के साथ टॉप पर कायम हैं।

आदिल ने दिन की शुरुआत पार के साथ की और अगले पांच होल पर उन्होंने कोई गलती नहीं की। सातवें होल पर बेदी ने दिन की पहली बर्डी लगाई। आठवें और नौवें होल पर पार खेलने के बाद बेदी ने 33 का स्कोर फ्रंट नाइन में लगाया। सेकंड नाइन की शुरुआत ही आदिल ने बर्डी के साथ की। 10वें होल पर बर्डी लगाने के बाद बेदी ने अगले दो होल पर पार लगाया। 13वें होल पर फिर से बेदी ने बर्डी लगाई जबकि 15वें होल पर भी उन्होंने बर्डी लगा दी। वे बोगी फ्री राउंड की ओर बढ़ रहे थे लेकिन 17वें होल पर वे गलती कर बैठे। उन्होंने बोगी झेली और 18वें होल पर पार के बाद वे 67 का कार्ड लगाकर टॉप पर पहुंच गए। उदयन माणे ने भी दिन के गेम में एक बोगी की। वे चार बर्डी लगाने के बाद 67 का कार्ड खेलने में कामयाब रहे।

मुकेश कुमार ने दिन का अंत तीसरे स्थान के साथ किया और उनका स्कोर 12 अंडर रहा। वहीं खलिन जोशी ने दिन के अंत में 1 अंडर खेला और वे चौथे स्थान पर रहे। दिग्विजय सिंह और ओमप्रकाश जॉइंट-5 स्पॉट पर रहे जबकि तंगराजा 7वें स्थान पर रहे। दिपांकर, वीर अहलावत और राहिल ने जॉइंट-8वां स्थान हासिल किया।
खबरें और भी हैं...