पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Chandigarh News Adil Joins Joint 3 Karandeep Kochhar In First Round As Well

आदिल पहले राउंड में जॉइंट-3, करनदीप कोचर भी उनके साथ

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
}करनदीप कोचर ने लगाया 65 का कार्ड

कनदीप कोचर

आदिल बेदी

| PGTI Golf| दिग्विजय सिंह 62 के कार्ड के साथ टॉप पर, अभिनव लोहान सेकंड स्पॉट पर
**

चंडीगढ़ के करनदीप कोचर ने भी दिन की शुरुआत बर्डी के साथ की। दो होल पर पार लगाने चौथे होल पर फिर से उन्हें बर्डी मिली। छठे और 7वें होल पर लगाई बर्डी ने उन्हें फ्रंट नाइन में 30 का स्कोर दिलाया। सेकंड नाइन के पहले तीन होल पर उन्हें पार मिला जबकि 13वें और 14वें होल पर उन्होंने बर्डी लगाई। अगले तीन होल पर पार के बाद 18वे होल पर बोगी का सामना करने के बाद वे जॉइंट-3 पोजिशन पर रहे।

}अक्षय शर्मा को मिला 20वां स्थान

चंडीगढ़ के अक्षय शर्मा ने पहले राउंड में 68 का कार्ड लगाया और वे 20वें स्थान के साथ दिन का अंत कर सके। उन्होंने पहले पांच होल पर पार लगाया जबकि छठे होल पर उन्हें पहली बर्डी मिली। अगले होल पर उन्हें दूसरी बर्डी मिली और वे फ्रंट नाइन का अंत 33 अंक के साथ करने में सफल रहे। सेकंड नाइन में उन्हें एक ही बर्डी मिली और वे 20वें स्थान पर रहे। कपिल कुमार, चिकरंगप्पा, त्रिशूल चिनप्पा, गौरव प्रताप सिंह, अभिजीत सिंह, संजीव कुमार, मोहम्मद जमाल होसेन, राहिल गंगजी, मिथुन परेरा और चिराग कुमार ने जॉइंट-20वां स्थान हासिल किया।

}ओमप्रकाश चौहान रहे टॉप-3 में

आदिल और करनदीप के साथ ओम प्रकाश चौहान भी जॉइंट थर्ड स्पॉट पर रहे। उनके साथ मुनियप्पा और तंगराजा भी उनके साथ बने हुए हैं। चौहान ने दिन में 6 बर्डी लगाई जबकि तंगराजा ने आठ बर्डी जड़ी। सी.मुनियप्पा ने फ्रंट नाइन में पांच बर्डी लगाई और जॉइंट-3 के साथ दिन का अंत किया। मुकेश कुमार, विराज मडप्पा और कार्तिक शर्मा ने जॉइंट-8 स्पॉट के साथ दिन का अंत किया। मारी, शंकर दास, सुमित, शिवेंद्र सिंह चौरसिया, मानव जानी, उद्यन माणे, खलिन जोशी, प्रभाकरन और रंजीत सिंह ने जॉइंट-11वें स्थान के साथ पहले दिन का अंत किया।

}आदिल बेदी फ्रंट नाइन में रहे बेस्ट

सिटी गोल्फर आदिल बेदी ने फ्रंट नाइन में बेहतरीन गेम दिखाया। बेदी ने बर्डी के साथ शुरुआत की और 5वें होल पर उन्हें बोगी का सामना करना पड़ा। छठे, 7वें और 8वें होल पर बर्डी लगाने के बाद बेदी ने 31 का कार्ड लगाया। सेकंड नाइन में सिटी स्टार गोल्फर आदिल ने बोगी से आगाज किया लेकिन वे 11वें और 15वें होल पर बर्डी के बाद 65 का कोर्ड लगाने में कामयाब रहे।

}चंडीगढ़. पीजीटीआई बंगाल ओपन गोल्फ चैंपियनशिप के पहले राउंड में दिग्विजय सिंह ने टॉप स्पॉट हासिल कर लिया है। 62 का कार्ड खेलने वाले दिग्विजय ने आठ बर्डी दिन के गेम में लगाई। अभिनव लोहान ने सात बर्डी जड़ने के बाद सेकंड स्पॉट हासिल किया। चंडीगढ़ के दो गोल्फर्स ने भी अच्छा गेम खेला और पहले राउंड के बाद वे टॉप-3 में रहे। आदिल और कोचर दोनों ने 65-65 का कार्ड खेलकर जॉइंट-3 पोजिशन हासिल की। उनके साथ ओमप्रकाश चौहान, एन.तंगराजा और मुनियप्पा ने तीसरे स्थान के साथ दिन का अंत किया।

टॉलीगंज गोल्फ क्लब में दिग्विजय ने बर्डी के साथ दिन का आगाज किया। दूसरे और तीसरे होल पर उन्हें बोगी मिली लेकिन चौथे होल पर वे दिन की पहली गलती कर बैठे। उन्हें बोगी मिली और अगले दो होल पर उन्होंने पार लगाया। 7वें होल पर बर्डी लगाकर दिग्विजय ने कमबैक किया और फ्रंट नाइन में उन्हें 33 पॉइंट्स मिले। सेकंड नाइन के भी पहले होल पर दिग्विजय सिंह को बर्डी मिली और 11वें होल पर उन्होंने दूसरी बर्डी लगाई। 12वें से 14वें होल पर उन्होंने पार खेला लेकिन 15वें से 18वें होल पर उन्होंने बर्डी लगाकर बोर्ड पर 62 का कार्ड लगा दिया। ये दिन का बेस्ट कार्ड रहा।

वहीं पहले राउंड में बर्डी की हैट्रिक लगाने वाले अभिनव लोहान ने पार के साथ शुरुआत की और पहले बर्डी उन्हें चौथे होल पर मिल गई। 5वें से 8वें होल पर बर्डी लगाने के बाद फ्रंट नाइन में उन्हें 30 का स्कोर मिला। सेकंड नाइन में वे अपनी लय को कायम नहीं रख सके और तीन ही होल पर उन्हें बर्डी मिली। उन्हें 33 स्ट्रोक खेलने के बाद 63 का कार्ड मिला। लोहान ने 63 के कार्ड के बाद जॉइंट सेकंड पोजिशन हासिल की।
खबरें और भी हैं...