आइडिया कंपीटिशन में अदिति रही फर्स्ट
एमसीएम काॅलेज फाॅर वुमन सेक्टर-36 में छात्राओं को अपनी छिपी हुई प्रतिभा एवं नवीन विचारों को प्रदर्शित करने का एक मंच प्रदान करते हुए इंस्टीट्यूशन इनोवेशन काउंसिल ने आइडिया प्रतियोगिता का आयोजन किया। इस प्रतियोगिता में 38 प्रविष्टियों की प्री-स्क्रीनिंग के बाद, अंतिम दौर में प्रतिस्पर्धा करने के लिए 10 टीमों को शॉर्टलिस्ट किया गया। टीमों ने विभिन्न सामाजिक समस्याओं, सस्टेनेबल प्रेक्टिसेज़ पर नवीन तकनीकों और विचारों के साथ अभिनव समाधान प्रस्तुत किये। इन प्रस्तुतियों में अवधारणा, इसकी प्रासंगिकता, लागत-लाभ विश्लेषण और बाजार विश्लेषण शामिल था। इन प्रस्तुतियों के बाद प्रतियोगियों से उनके विचारों के विभिन्न पहलुओं पर प्रश्न भी पूछे गए।
प्रतियोगिता में बीएससी एमएफटी तृतीय वर्ष की अदिति भगत को “फंगल मायसेलियम- एक विकल्प” पर प्रथम पुरस्कार मिला। बीए तृतीय वर्ष की पीयूषी ग्रेवाल को सुपीरियर कैपेसिटर के साथ इलेक्ट्रॉनिक वाहन संचालन के लिए द्वितीय पुरस्कार तथा बीसीए की दीपांशी रावल और मनप्रीत कौर को अपशिष्ट प्रबंधन पर नवीन समाधान प्रस्तुत करने के लिए तृतीय पुरस्कार मिला। मौके पर प्रिंसिपल डॉ. निशा भार्गव भी मौजूद रही।